प्रधानमंत्री न खुद सोते हैं न मंत्रियों को सोने देते हैं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने व्यस्त कार्यक्रम और हर समय कुछ न कुछ करते रहने के चलते मीडिया में हमेशा बने रहते हैं। प्रधानमंत्री इस कार्यशैली को अपने मंत्रियों में भी देखना चाहते हैं। केंद्रीय मंत्री वेकैंया नायडू ने प्रधानमंत्री की कार्यशैली की तारीफ करते हुए कहा कि वह न तो खुद सोते हैं न दूसरों को सोने देते हैं।

venkaiyah naydu

वेंकैया नायडू ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह रवैया काफी प्रेरणादायी है और हमें उनकी कार्यशैली में काम करने में काफी आनंद आ रहा है। उन्होंने कहा कि देश के विकास और लोगों की बेहतर भविष्य के लिए काम करना जिंदगी का सबसे बेहतरीन काम है। एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंच नायडू ने दिन में और चार कार्यक्रम का हवाला देकर उस कार्यक्रम को बीच में ही छोड़ कर वहां से रुकसत हो गए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब सभी भारतीयों के बैंक अकाउंट होने की बात कही तो कुछ मंत्रियों ने कहा कि इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए पांच साल का समय लगेगा। उस वक्त प्रधानमंत्री ने कहा कि इस लक्ष्य को पूरा करने क लिए सिर्फ एक साल का समय है। यही नहीं प्रधानमंत्री जनधन योजना के लांच के महज सात हफ्तों के भीतर 6.99 करोड़ लोगों के बैंक खाते खोले जा चुके हैं।

उन्होंने कहा कि जब यह योजना ऐसे वक्त शुरु हुई है जब 58 फीसदी देश की जनता जो कि गांवों में रहती है उनके पास बैंक के खाते नहीं है। लेकिन बावजूद इसके इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए हम दृढ संकल्प हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+