पीएम मोदी ने तीनों सेनाध्यक्षों के साथ की एक अहम बैठक

बैठक के लिए सेना के सभी प्रमुख, नेवी स्टाफ और एयर स्टाफ के वाइस चीफ को बुलाया गया है। इस मीटिंग में एनएसए अजीत डोवाल भी मौजूद थे।

नई दिल्ली। हाल के दिनों में सीमा पार से हो रही गोलीबारी के बीच अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की तीनों सेनाओं के अध्यक्षों के साथ एक अहम बैठक की है। बैठक के लिए सेना के सभी प्रमुख, नेवी स्टाफ और एयर स्टाफ के वाइस चीफ को बुलाया गया है। इस मीटिंग में एनएसए अजीत डोवाल भी मौजूद थे।

modi

यह एक हाई लेवल की बैठक थी, जिसमें सेनाओं के प्रमुखों से पीएम मोदी ने देश की सुरक्षा को लेकर कई बातों पर चर्चा की। सभी सेनाओं के प्रमुखों से सुरक्षा का जायजा लिया। भारत में भविष्य में कोई भी आतंकी हमला होने की स्थिति में उससे निपटने के लिए सेना कितनी तैयार है, इस बात पर भी पीएम मोदी ने चर्चा की।

प्रधानमंत्री कार्यालय के सूत्रों का कहना है कि यह एक रूटीन मीटिंग थी, जो एक निर्धारित समय के बाद होती रहती है। इस बैठक में सेना प्रमुखों ने प्रधानमंत्री को देश की सुरक्षा के लिए उठाए जा रहे कदमों के बारे में बताया।

दरअसल, 29 सितंबर को हुई सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से पाकिस्तान की तरफ से आए दिन सीजफायर उल्लंघन हो रहा है। इस सीजफायर उल्लंघन में कई जवान और आम नागरिक भी मारे गए हैं।

अब तक सीमा पर से हो रहे सीजफायर उल्लंघन की वजह से करीब 15 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 40 से अधिक लोग घायल हो चुके हैं। सीमावर्ती गांवों में इन दिनों सीजफायर उल्लंघन की वजह से दहशत का माहौल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+