NSG कमांडो नहीं..सीआरपीएफ देगी VIP सुरक्षा, Modi सरकार ने दिया आदेश
देश की वीआईपी हस्तियों की सुरक्षा अब एनएसजी (NSG) कमांडो के नहीं बल्कि, सीआरपीएफ (CRPF) जवानों के हवाले होगी। यह बड़ा फैसला केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने लिया है। केंद्र सरकार ने आपने आदेश में कहा, 'सभी वीआईपी ड्यूटी में तैनात NSG कमांडो हटा लिए जाएंगे।'
एनएसजी कमांडो की जगह अब से वीआईपी सिक्योरिटी का जिम्मा सीआरपीएफ जवानों के हवाले होगा। यह आदेश अगले महीने से लागू हो जाएगा। इतना ही नहीं, आदेश में कहा गया है कि एनएसजी कंमाडो का इस्तेमाल सिर्फ आतंकवाद विरोधी अभियानों के लिए किया जाएगा।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार ने इस वक्त 9 अति महत्वपूर्ण लोगों को वीआईपी सुरक्षा दी हुई है। इनकी सुरक्षा में एनएसजी के ब्लैक कैट कमांडो तैनात हैं। हालांकि, सरकार के इस आदेस के बाद अब अगले महीने से इनकी सुरक्षा का जिम्मा CRPF के हवाले होगा।
इन VIPs के पास है एनएसजी की सिक्योरिटी
राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) के ब्लैक कैट कमांडो की सिक्योरिटी यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ, मायावती, केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी, केंद्रीय जहाजरानी मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, गुलाम नबी आजाद, फारूक अब्दुल्ला और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू के पास है।
CRPF की बनाई गई 7वीं बटालियन
खबर के मुताबिक, सीआरपीएफ के पास पहले से 6 बीआईपी सिक्योरिटी बटालियन उपलब्ध है और अब एक नई बटालियन के साथ ये 7 हो जाएंगी। नई बटालियन कुछ महीने पहले तक संसद की सुरक्षा में लगी थी। अब यह का सीआरपीएफ को सौंपा गया है।












Click it and Unblock the Notifications