दिल्ली पहुंचे नारायण राणे, मोदी कैबिनेट में जगह मिलने के सवाल पर दिया ये जवाब
दिल्ली पहुंचे नारायण राणे, मोदी कैबिनेट में जगह मिलने के सवाल पर दिया ये जवाब
नई दिल्ली, 6 जुलाई: केंद्रीय मंत्रिमंडल में विस्तार की चर्चा के बीच भाजपा के कई नेता आज दिल्ली पहुंचे हैं। महाराष्ट्र से आने वाले राज्यसभा सांसद नारायण राणे भी दिल्ली पहुंच गए हैं। माना जा रहा है कि उनको भी मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा। हालांकि दिल्ली पहुंचने के बाद मंत्रिमंडल विस्तार पर कुछ भी कहने से राणे बचते दिखे। उन्होंने कहा कि कंफर्म हो जाएगा तो वो इसकी जानकारी मीडिया को जरूर देंगे लेकिन अभी वो कुछ नहीं कह सकते।

Recommended Video
महाराष्ट्र के पूर्व सीएम नारायण राणे से जब सवाल हुआ कि क्या उनको मंत्री बनाया जा रहा है तो उन्होंने कहा, मैं सांसद हूं, इसलिए दिल्ली आया हूं। संसद सत्र शुरू होना है तो हमें आना ही था। जहां तक मंत्री बनने की बात है तो इसकी पुष्टि होने दीजिए, अभी तक तो कोई आधिकारिक कॉल नहीं आया है। अगर कुछ महत्वपूर्ण होता है तो हम आपको बताएंगे। क्या हम आपसे कुछ छुपा सकते हैं।
नारायण राणे के अलावा ज्योतिरादित्य सिंधिया भी आज इंदौर से दिल्ली आए हैं। असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल कोदिल्ली बुलाया गया है। कई और नेता भी दिल्ली पहुंचे हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर एक अहम बैठक करने वाले हैं। नए मंत्रियों के नाम फाइनल होने के बाद मंत्रिमंडल के विस्तार की संभावना है। मंगलवार शाम को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा होने वाले इन सभी संभावित मंत्रियों से मुलाकात करेंगे।
इन नेताओं के मंत्री बनने की चर्चा
ज्योतिरादित्य सिंधिया, नारायण राणे के अलावा अनुप्रिया पटेल, आरसीपी सिंह, लल्लन सिंह, पशुपति पारस, सी पी जोशी और सर्वानंद सोनोवाल को मंत्री बनाए जाने की संभावना है। ये सभी नेता दिल्ली पहुंच चुके हैं। मंत्रिमंडल विस्तार पर अभी हालांकि कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।












Click it and Unblock the Notifications