मोदी सरकार ने गंगा की सफाई के लिए बनाया नया प्लान, गंदगी खाने वाले जीवाणु करेंगे पानी को स्वच्छ

नई दिल्ली। मोदी सरकार ने चुनाव से पहले गंगा को साफ करने का वादा किया था। अब उसे लेकर हर कोई सरकार से नतीजा मांग रहा है। इसके चलते मोदी सरकार पर दबाव बढ़ता जा रहा है। अब सरकार ने गंगा की सफाई के लिए एक नई तकनीक पर काम करने की योजना बनाई है। सीवेज ट्रीटमेंट प्लान लगाने में अभी काफी समय लग रहा है। अब सरकार गंगा के पानी को साफ करने के लिए बैक्टीरियल बायोरेमेडिएशन तकनीक का सहारा लेने जा रही है। इसके तहत मोदी सरकार गंगा के पानी में कुछ ऐसे जीवाणु डालेगी, जो पानी में मौजूद गंदगी को खाकर पानी को स्वच्छ कर देंगे।

मोदी सरकार ने गंगा की सफाई के लिए बनाया नया प्लान, गंदगी खाने वाले जीवाणु करेंगे पानी को स्वच्छ

माना जा रहा है कि अभी सीवेज ट्रीटमेंट प्लान को बनने में 2 से 3 साल लग सकते हैं। बायोरेमेडिएशन तकनीक के तहत एक्टिवेटेड माइक्रोब्स नदी के पानी में मौजूद प्रदूषकों जैसे तेल और ऑर्गेनिक मैटर को खा जाएंगे। सबसे अच्छी बात यह है कि ये बैक्टीरिया कोई गंध नहीं छोड़ते हैं। इस प्रक्रिया में नाले से आ रही बदबू भी घट जाती है।

इस प्रक्रिया के दौरान भारी धातु और जहरीले रसायन जैसे प्रदूषक भी कम हो जाते हैं। पटना के बाकरगंज नाले में इस तकनीक का सफलतापूर्वक परीक्षण किया जा चुका है। अब सरकार इसे गंगा की सफाई में इस्तेमाल करना चाहती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+