मोदी सरकार ने गुजरात के साणंद में नई सेमीकंडक्टर यूनिट को दी मंजूरी, एक दिन में तैयार होगी 63 लाख चिप

Semiconductor Unit in Gujarat Sanand: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार भारत को सेमीकंडक्‍टर हब बनाना चाहती है। भारत सरकार ने इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन के तहत मोदी कैबिनेट ने एक और सेमीकंडक्टर यूनिट स्‍थापित करने को मंजूरी दे दी है।

सेमीकंडक्‍टर संयंत्र स्‍थापित करने की ये नई यूनिट गुजरात के साणंद में स्‍थापित होगी। इस यूनिट में हर दिन 63 लाख चिप का प्रोडक्‍टशन होगा।

pm modi

सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्‍यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में केन्‍य सेमीकॉनल प्राइवेट लिमिटेड के प्रपोजल को मंजूरी दे दी गई। जिसके लिए 3,307 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस नए संयंत्र को मंजूरी दिए जाने की जानकारी स्‍वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म के जरिए दी। पीएम मोदी ने कहा साणंद में स्थापित होने जा रही इस नई सेमीकडक्‍टर यूनिट से कई क्षेत्रों की जरूरतें पूरी होंगी और कई युवाओं को रोजगार भी मिलेगा।

साणंद में इस यूनिट को स्‍थापित किए जाने का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों की सेवा करना और कई युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करना है। नई सेमीकंडक्टर इकाई कई तरह के उद्योगों की ज़रूरतों को पूरा करेगी। इसमें ऑटोमोटिव, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार आदि शामिल हैं।

सांगण के 46 एकड़ में स्‍थापित की जारी इस यूनिट में बिजली क्षेत्र से संबंधित चिप की भी आपूर्ति करेगा। सांगण में स्‍थापित होने जा रही इस यूनिट में चिप का इस्‍तेमाल औद्योगिक, ऑटोमोटिव, इलेक्ट्रिक वाहन, उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स, दूरसंचार, मोबाइल फोन में होगा। इसका बड़ा हिस्सा केन्स इंडस्ट्रीज को जाएगा। कंपनी ने पहले ही इस संयंत्र को स्‍थापित करने के लिए सांगण में जमीन का अधिग्रहण कर लिया है।

क्‍यों गुजरात के साणंद को चुनाव गया?

इस नई सुविधा के लिए साणको चुना गया है। यह क्षेत्र पहले से ही अपनी औद्योगिक गतिविधियों के लिए जाना जाता है, जो इसे इस तरह की महत्वपूर्ण परियोजना के लिए रणनीतिक विकल्प बनाता है।

इस पहल से निवेश आकर्षित होने और वैश्विक सेमीकंडक्टर बाजार में भारत की स्थिति मजबूत होने की उम्मीद है। इससे भारत को प्रौद्योगिकियों में आत्मनिर्भरता का बढ़ावा मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+