अगले एक हफ्तें होगा मोदी कैबिनेट में फेरबदल, शाह मिलेंगे पीएम से

नई दिल्ली। मोदी सरकार के कैबिनेट में बड़े फेरबदल की सुगबुगाहट तेज हो गयी है। माना जा रहा है कि 5 जुलाई से पहले कैबिनेट में फेरबदल हो सकता है। यह फेरबदल प्रधानमंत्री के विदेश यात्रा से पहले हो जाने की उम्मीद है।

Modi cabinet reshuffle in next one week Amit Shah to meet PM

हाल ही में पांच राज्यों में हुए चुनाव के बाद खेल मंत्री सर्वदानंद सोनोवाल असम के मुख्यमंत्री बन गये है। जिसके चलते खेल मंत्रालय का अतिरिक्त कार्यभार जीतेंद्र सिंह संभाल रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि इस कैबिनेट फेरबदल में नये चेहरों को जगह मिल सकती है।

सूत्रों की मानें तो बिहार में कुछ चेहरों की छुट्टी हो सकती है, जबकि उत्तर प्रदेश के कुछ चेहरों को कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है। इसी सिलसिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज मुलाकात कर सकते हैं।

हालांकि कैबिनेट विस्तार में बहुत ज्यादा लोगों को जगह नहीं मिल सकती हैं। लेकिन अहम फेरबदल किये जा सकते है। जिसमें सबसे अहम होगा खेल मंत्रालय का जिम्मा किसे सौंपा जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+