मोदी की ये महिला मंत्री एक वक्त सबसे ज्यादा फीस लेने वाली थी एक्ट्रेस, अब अपने करियर को लेकर किया बड़ा खुलासा

Smriti Irani News: लोकसभा चुनाव-2024 के मद्देनजर सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी नेता जोरों-शोरों से प्रचार-प्रसार में लगे हुए हैं। इन दिनों कई नेताओं के पुराने किस्से और उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी कई बातें सामने आ रही है।

इसी क्रम में मोदी कैबिनेट की केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अभी कुछ ऐसी बातें शेयर की हैं, जो हर महिलाओं को सुननी चाहिए।

smriti irani

अभिनेत्री से नेता बनीं स्मृति ईरानी एक वक्त टेलीविजन इंडस्ट्री की सबसे मशहूर एक्ट्रेस थीं। 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में स्मृति ईरानी का 'तुलसी' का किरदार बच्चों-बच्चों तक को पता था। अब स्मृति ईरानी ने इसी को लेकर एक खुलासा किया है।

स्मृति ईरानी बोलीं- 'मैं सबसे ज्यादा पैसे लेने वाली एक्ट्रेस थी लेकिन जब आई थी...'

डिजिटल प्लेटफॉर्म ब्रूट से बात करते हुए स्मृति ईरानी ने खुलासा किया कि जब वह एक वक्त टीवी इंडस्ट्री की सबसे अधिक फीस लेने वाली एक्ट्रेस थीं।

स्मृति ईरानी ने कहा, 'जब मैंने टीवी इंडस्ट्री छोड़ा तब तक मैं सबसे अधिक पेमेंट लेने वाली एक्ट्रेस थी। लेकिन जब मैं इस मनोरंजन की दुनिया में आई थी तो मुझे सबसे कम फीस मिलती थी।'

smriti irani

स्मृति ईरानी ने कहा- महिलाओं को अपने कॉन्ट्रैक्ट पर पहले ही कर लेनी चाहिए बात

स्मृति ईरानी ने कहा कि, ''मैं कई बार महिलाओं से कहती हूं कि उन्हें अपने कॉन्ट्रैक्ट पर बेहतर तरीके से बातचीत करनी चाहिए और पहले ही बात करके रख लेनी चाहिए। ऐसा मैं इसलिए कह रही हूं क्योंकि जब मैं एक्टिंग की दुनिया में आई थी तो मेरे पास पैसे नहीं थे इसलिए मुझे जो भी पैसा दिया जाता था, मैं ले लेती थी क्योंकि तबतक मैंने अपनी क्षमता साबित नहीं की थी।'

उन्होंने आगे कहा, '...लेकिन क्योंकि सास भी कभी बहू थी के पहले साल में, मैं बहुत स्पष्ट थी कि मैं इस शो को अपने दम पर चला रही हूं...इसलिए मैंने अपने कॉन्ट्रैक्ट यानी सैलरी पैकेज पर दोबारा बात करनी चाही...हालांकि दोबारा बातचीत करने का पहला साल सबसे कठिन साल था क्योंकि मेरे पास अभी भी उतना पैसा नहीं था। लेकिन मैं अपनी क्षमताओं को जानती थी...। मैं जानती थी कि मैं कैसे इससे अपना पैकेज बढ़वा सकती हूं।'

smriti irani

'जब मैंने छोड़ा तो मैं सबसे अधिक पैसे पाने वाली एक्ट्रेस थी...

स्मृति ईरानी ने आगे कहा, ''इसलिए आने के पहले दो-तीन साल कठिन थे। लेकिन जैसे मैंने अपने कॉन्ट्रैक्ट पर बातचीत करना शुरू किया तो मैं कईयों के नजर में खटकने लगी थी। हालांकि मैंने अपना अधिकार मांगा था। लेकिन हां, जब मैंने छोड़ा, तो मैं भारतीय टेलीविजन में सबसे अधिक फीस पाने वाली एक्ट्रेस थी।''

smriti irani

स्मृति ईरानी बोलीं- मैंने कभी भी पान मसाला का विज्ञापन नहीं किया...

स्मृति ईरानी ने कहा, ''हालांकि मैं पैसों के लिए कुछ भी करने वालों में से नहीं हूं... मेरी भी कुछ शर्तें थीं। मैंने ऐसे कई मौके छोड़े, जब मुझे मोटी रकम मिल रही थी। मैंने उस वक्त आए कई पान मसाला के विज्ञापन पैसों के लिए कभी नहीं किए। किसी अभिनेता के बगल में खड़े होकर बनियान का विज्ञापन नहीं किया। मैं किल्यर थी कि मुझे क्या करना है।''

smriti irani

स्मृति ईरानी ने मॉडलिंग से शुरू किया था करियर

स्मृति ईरानी ने मनोरंजन इंडस्ट्री में एक लंबा सफर तय किया है। स्मृति ईरानी शुरुआत में एक मॉडल थीं, राजनीति में आने से पहले उन्होंने अपने अभिनय कौशल से दर्शकों के मन में अपनी एक अलग जगह बनाई है।

स्मृति ईरानी को उनके शुरुआती संघर्ष के दिनों में प्रति माह 1800 रुपये मिलते थे। स्मृति ईरानी के करियर में एक वक्त ऐसा भी था जब वह कुछ घंटों का लाखों में फीस लेती थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+