Modi Cabinet 3.0: नरेंद्र मोदी की टी पार्टी से स्मृति ईरानी गायब! पिछली सरकार में मिली थी अहम जिम्मेदारियां
Modi Cabinet 3.0: नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री के रूप में आज (9 जून) शपथ लेने जा रहे हैं। जैसे-जैसे शपथ ग्रहण समारोह की घड़ियां नजदीक आ रही हैं, वैसे-वैसे कई कार्यक्रमों में मोदी शिरकत नजर आ रहे हैं। शपथ ग्रहण समारोह से पहले मंत्रिपरिषद के भावी सांसदों को मोदी के आवास पर चाय के लिए आमंत्रित किया गया।
खास बात यह रही कि इस टी पार्टी में जो सांसद शामिल हुए उनकी मोदी मंत्रिमंडल में जगह पक्की मानी जा रही है। लेकिन, इस पार्टी में स्मृति ईरानी, अनुराग ठाकुर, राजीव चंद्रशेखर, नारायण राणे, पुरुषोत्तम रुपाला और भारती पंवार जैसे कई चेहरे नजर नहीं आए। खास बात यह है कि पिछली मोदी सरकार में यह सभी मंत्री थे। पिछली सरकार में स्मृति ईरानी के पास अहम जिम्मेदारियां थीं। इनके पास, कपड़ा मंत्रालय और अल्पसंख्यक मामलों का विभाग था।

क्यों नहीं पहुंची स्मृति ईरानी?
बीजेपी सूत्रों के अनुसार, नरेंद्र मोदी के साथ पद की शपथ लेने वाले सभी सांसदों को सुबह 11:30 बजे मोदी के आवास पर चाय के लिए आमंत्रित किया गया। गौर करने वाली बात यह है कि मोदी के आवास पर आयोजित चाय पार्टी में स्मृति ईरानी और अनुराग सिंह ठाकुर को आमंत्रित नहीं किया गया था।
बीजेपी सूत्रों ने बताया कि दोनों (स्मृति ईरानी और अनुराग सिंह ठाकुर) एनडीए की बैठक में मौजूद नहीं थे। ईरानी हार गईं, लेकिन ठाकुर हमीरपुर से जीते। हालांकि, यह पहला कैबिनेट शपथ ग्रहण है। मोदी 3.0 में हमारे और भी मंत्री शामिल होंगे।
चुनाव में स्मृति को करारी हार
आपको बता दें कि 2024 के लोकसभा चुनाव में यूपी की अमेठी सीट से बीजेपी ने स्मृति ईरानी को मैदान में उतारा था। लेकिन, कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा ने करीब डेढ़ लाख के मार्जिन से हरा दिया। पिछले चुनाव यानी 2019 में स्मृति ने कांग्रेस की यह सीट छीन ली थी।
यह भी पढ़ें- PM Modi Shapath Samaroh Live: पीएम मोदी का शपथ ग्रहण आज, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
कौन-कौन रहा मौजूद?
नितिन गडकरी, अश्विनी वैष्णव, राजनाथ सिंह, पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान, निर्मला सीतारमण और मनसुख मंडाविया, शिवराज सिंह चौहान, अर्जुन राम मेघवाल, ज्योतिरादित्य सिंधिया, पंकज चौधरी, राव इंद्रजीत सिंह, बी.एल. वर्मा और अन्नपूर्णा देवी पहुंचे। इनके अलावा, जितिन प्रसाद, अजय टम्टा, चिराग पासवान, जी. किशन रेड्डी, बी. संजय कुमार, मनसुख मंडाविया, जयंत चौधरी, मनोहर लाल, रामदास आठवले, गजेंद्र सिंह शेखावत, जीतन राम मांझी, सर्बानंद सोनोवाल, एच.डी. कुमारस्वामी, प्रल्हाद जोशी, हर्ष मल्होत्रा, रक्षा खडसे, नित्यानंद राय भी इस टी पार्टी में शामिल रहे।












Click it and Unblock the Notifications