Modi Cabinet 2024: एक नहीं दो नहीं...इतने पूर्व सीएम को मिली जिम्मेदारी, अब मोदी के 'साथी' बनकर करेंगे काम
Modi Cabinet 2024: नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बन चुके हैं। रविवार शाम राष्ट्रपति भवन में नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार पीएम पद की शपथ ली। इसी के साथ 71 नेताओं ने भी मंत्री पद की शपथ ली। पीएम मोदी की अपनी लंबी-चौड़ी टीम ने रविवार को शपथ ग्रहण किया, जिसमें 30 कैबिनेट मंत्री, 5 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 36 राज्य मंत्री शामिल हैं।
इस लिस्ट में कई चौंकाने वाले नाम थे। साथ ही किसी भी मुस्लिम चेहरे को मोदी मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली है। वहीं कई पूर्व मुख्यमंत्रियों ने भी मंत्री पद की शपथ लेकर मोदी की टीम में जगह बनाई है। ऐसे में जानिए कौन-कौन से पूर्व मुख्यमंत्री टीम मोदी 3.0 में शामिल हुए हैं।

पीएम मोदी की अगुवाई वाली तीसरी बार की केंद्र सरकार में कुल 6 पूर्व मुख्यमंत्रियों को कैबिनेट मंत्री की शपथ दिलाई गई।
शिवराज सिंह चौहान
इनमें मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान का नाम है। भाजपा के दिग्गज नेता और चार बार मुख्यमंत्री रह चुके शिवराज सिंह चौहान ने पहली बार केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली है। पूर्व सीएम विदिशी सीट से 8 लाख से ज्यादा वोट से जीतकर लोकसभा पहुंचे हैं।
राजनाथ सिंह
राजनाथ सिंह भी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। बड़े भाजपा नेता और लखनऊ से सांसद राजनाथ सिंह ने ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। वो 2014 से लगातार पीएम मोदी के मंत्रिमंडल का हिस्सा हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सपा उम्मीदवार रविदास मेहरोत्रा को 1,35,159 मतों से हराकर लगातार तीसरी बार लखनऊ सीट कब्जा जमाया है।
एचडी कुमारस्वामी
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता दल (सेक्युलर) के नेता एचडी कुमारस्वामी ने एनडीए सहयोगी के रूप में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। कुमारस्वामी ने मांड्या निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल की। बता दें कि कुमारस्वामी कर्नाटक के सीएम का पद संभाल चुके हैं।
मनोहर लाल खट्टर
हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर ने भी कैबिनेट मंत्री की शपथ ली। खट्टर ने लोकसभा चुनाव में करनाल सीट पर 2,32,577 मतों से अंतर से बड़ी जीत हासिल की। मनोहर लाल खट्टर को 7,39,285 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के दिव्यांशु बुद्धिराजा को 5,06,708 वोट मिले।
जीतन राम मांझी
बिहार के पूर्व सीएम जीतनराम मांझी ने भी मोदी मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण की। जीतन राम मांझी, सहयोगी दल हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा से आते हैं। उन्होंने गया सीट से जीत हासिल करते हुए लोकसभा में एंट्री पाई है। मांझी बिहार सरकार में कई मंत्री पद संभाल चुके हैं।
सर्बानंद सोनोवाल
सीनियर भाजपा लीडर सर्बानंद सोनोवाल भी केंद्रीय कैबिनेट का हिस्सा बने हैं। उन्होंने रविवार को नई एनडीए सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। असम के पूर्व सीएम रहे सोनोवाल ने डिब्रूगढ़ लोकसभा सीट से जीत हासिल की है।












Click it and Unblock the Notifications