मोदी के बाद कौन बनेगा भारत का प्रधानमंत्री? योगी, अमित शाह का नाम नहीं! वायरल हो रही चौंकाने वाली भविष्यवाणी
BJP PM candidate after Modi: देश की राजनीति में इन दिनों एक सवाल तेजी से तैर रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद भारत की कमान किसके हाथ में होगी। पिछले कुछ दिनों से पीएम मोदी के पद छोड़ने और इस्तीफे को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण के बयान ने इन अटकलों को और हवा दी है। उन्होंने दावा किया है कि दिसंबर 2025 या फिर आने वाले कुछ महीनों में देश को नया प्रधानमंत्री मिल सकता है और अगला पीएम मराठी भी हो सकता है। उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राऊत भी दिसंबर में बड़े राजनीतिक घटनाक्रम की संभावना जता चुके हैं।
इन सियासी चर्चाओं के बीच अब ज्योतिष और टैरो रीडिंग के दावे भी सामने आ गए हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। ऐसे में आइए हम जानते हैं कि ज्योतिष शास्त्र और कुंडली के मुताबिक पीएम मोदी देश के कब तक प्रधानमंत्री रहेंगे। ये भी जानेंगे कि पीएम मोदी के बाद भाजपा का प्रधानमंत्री कौन हो सकता है। योगी आदित्यनाथ, अमित शाह और नितिन गडकरी का राजनीतिक भविष्य कैसा होगा।

🟡 ज्योतिषियों की नजर में पीएम मोदी का भविष्य (BJP next prime minister)
देश के जाने-माने ज्योतिषाचार्य (एस्ट्रोलॉजर) सुशील कुमार सिंह का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभा मंडल धीरे-धीरे कम हो रहा है। उनके मुताबिक आने वाले समय में मोदी जी की सक्रियता में कमी आ सकती है। हालांकि उन्होंने यह भी साफ किया कि फिलहाल इस्तीफे जैसी कोई स्थिति नहीं दिखती।
सुशील कुमार सिंह के मुताबिक अमित शाह बेहद ताकतवर नेता बने रहेंगे, लेकिन उनकी कुंडली में प्रधानमंत्री बनने का योग नहीं है। उन्होंने योगी आदित्यनाथ को भी पीएम की दौड़ में कमजोर दावेदार बताया है।
ज्योतिषीय दावों के मुताबिक अमित शाह सत्ता के केंद्र में भले ही मजबूत रहें, लेकिन प्रधानमंत्री पद तक पहुंचने का योग उनकी कुंडली में नहीं दिखता। योगी आदित्यनाथ को लेकर भी कहा गया है कि वे बड़े जननेता जरूर हैं, लेकिन पीएम बनने की संभावनाएं कम हैं।
🟡 Modi successor: मोदी के बाद कौन बनेगा BJP का अगला PM कैंडिडेट?
टैरो कार्ड रीडर अदिति दुआ का दावा है कि 2029 में भाजपा से एक नया प्रधानमंत्री सामने आएगा। अदिति दुआ ने कहा, यह नेता बहुत पढ़ा-लिखा और अनुभवी होगा। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि योगी आदित्यनाथ इस दौड़ में नहीं होंगे।
अदिति दुआ नेटैरो कार्ड्स के आधार पर नितिन गडकरी और विदेश मंत्री एस जयशंकर के नाम सबसे मजबूत बताए हैं। खासतौर पर एस जयशंकर के कार्ड बेहद मजबूत बताए जा रहे हैं, जो नेतृत्व की क्षमता और शासन का संकेत देते हैं। अदिति दुआ का यह भी कहना है कि भाजपा अगले 15 साल तक सत्ता में रह सकती है।
🟡 मोदी बन सकते हैं राष्ट्रपति? एक और दावा
ज्योतिषाचार्य अंकित अग्निहोत्री ने एक अलग ही संभावना जताई है। उनके मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी जुलाई 2027 में देश के राष्ट्रपति बन सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि 2026 में मोदी के इस्तीफे की खबरें बेबुनियाद हैं।
हालांकि मिड 2027 के बाद मोदी सक्रिय राजनीति से धीरे-धीरे दूरी बना सकते हैं। बावजूद इसके उनका प्रभाव और दबदबा बना रहेगा। अंकित अग्निहोत्री का मानना है कि भविष्य में योगी आदित्यनाथ भाजपा के सबसे मजबूत नेताओं में से एक बनकर उभर सकते हैं, भले ही पीएम पद तक न पहुंचें।
🟡 राजनीति और भविष्यवाणियों का मेल
फिलहाल ये सभी दावे ज्योतिष और टैरो पर आधारित हैं, जिनका सीधा राजनीतिक आधार नहीं है। लेकिन इतना तय है कि मोदी के बाद भाजपा में नेतृत्व को लेकर चर्चाएं अब तेज हो चुकी हैं। आने वाले महीनों में सियासी तस्वीर किस दिशा में जाएगी, इस पर पूरे देश की नजर टिकी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications