Love Story: चिराग पासवान की मां हैं पंजाबी-हिंदू, पिता ने की थीं दो शादियां, दिलचस्प है कहानी

Ram Vilas Paswan Love Story: मोदी 3 कैबिनेट में हाजीपुर के सांसद चिराग पासवान को जगह मिली है, उन्हें खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री (Minister of Food Processing Industries) बनाया गया है।

जिस दिन से लोकसभा चुनाव परिणाम सामने आए हैं, उसी दिन से सोशल मीडिया पर चिराग पासवान काफी चर्चित हैं, वैसे भी वो सोशल मीडिया की लोकप्रिय हस्तियों में से एक हैं।

आपको बता दें किं 41 साल के चिराग ने राजनीति को काफी करीब से देखा है, उनके पिता स्व. राम विलास पासवान की गिनती देश के दिग्गज नेताओं में होती थी।

Love Story

रामविलास पासवान छह प्रधानमंत्रियों के साथ बतौर कैबिनेट मंत्री रहे थे तो वहीं उन्हीं के नाम सर्वाधिक वोटों जीतने का वर्ल्‍ड रिकार्ड भी है। अपने पापा से राजनीति का ककहरा सीखने वाले चिराग को शायद राजनीति में आना नहीं था।

हाजीपुर से लोकसभा चुनाव जीतकर संसद पहुंचे हैं चिराग

उन्होंने बीटेक किया और उसके बाद उन्होंने बॉलीवुड की ओर रूख किया था लेकिन वहां सफल नहीं हुए और इसके बाद उन्होंने अपने पापा के कहने पर ही राजनीति में कदम रखा और आज वो हाजीपुर से लोकसभा चुनाव जीतकर संसद पहुंच चुके हैं।

राम विलास पासवान ने की थीं दो शादियां

आपको बता दें कि चिराग के पापा राम विलास पासवान ने दो शादियां की थीं, चिराग उनकी दूसरी पत्नी के बेटे हैं। दरअसल रामविलास पासवान की पहली शादी 14 बरस की उम्र में 1960 में राजकुमारी देवी से हुई थी, जिससे उन्हें दो बेटियां भी हैं। साल 2014 में लोकसभा चुनाव के नामांकन पत्र से राम विलास पासवान की दो शादियों का खुलासा हुआ था।

पासवान का पहली पत्नी से तलाक 1981 में हो गया था

नामांकन पत्र से पता चला था कि राम विलास पासवान का पहली पत्नी से तलाक 1981 में हो गया था और उन्होंने चिराग की मां यानी कि रीना पासवान से साल 1983 में शादी की थी। रीना पंजाबी हिंदू फैमिली से हैं और शादी से पहले वो रीना शर्मा थीं। रीना पेशे से एयर होस्‍टेस थीं और एक हवाई यात्रा के दौरान राम विलास पासवान की मुलाकात उनसे हुई थी। राम विलास पासवान को उनसे पहली नजर में ही मोहब्बत हो गई थी।

रीना से अफेयर था इसलिए हुआ था तलाक!

कहा जाता है कि राम विलास पासवान की तलाक उनके रीना से अफेयर की वजह से ही हुआ था। फिलहाल राम विलास पासवान ने अमृतसर की रहने वाली रीना से पूरे रीति रिवाज से शादी की और अपनी अंतिम सांस तक उन्होंने ये शादी निभाई। इस शादी से उन्हें चिराग के अलावा एक बेटी भी है।

सियासी मौसम के वैज्ञानिक थे राम विलास पासवान

राम विलास पासवान को सियासी मौसम का वैज्ञानिक कहा जाता था क्योंकि सरकार चाहे जिसकी भी बने, राम विलास पासवान का मंत्री बनना हमेशा तय था, वो पहले से ही सियासी रूख भांप लेते थे।

बेटा चिराग मोदी 3 मंत्रालय में मंत्री बना

आपको बता दें कि वो विश्वनाथ प्रताप सिंह, एचडी देवगौड़ा, इंद्र कुमार गुजराल, मनमोहन सिंह, अटल बिहारी वाजपेयी और नरेंद्र मोदी के कैबिनेट में मंत्री रह चुके हैं और अब उनका बेटा चिराग मोदी 3 मंत्रालय में मंत्री बना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+