अब रेलवे लंबी दूरियों की ट्रेनों में लगाएगा नए मॉर्डर्न LHB कोच
नई दिल्ली। राज्यसभा में रेल मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि सरकार लंबी दूरियों की ट्रेनों में पारंपरिक कोचों की जगह नए आधुनिक LHB डिज़ाइन वाले कोच लगाएगी। उन्होंने सदन को यह भी आश्वासन दिया कि सरकार और ज्यादा ट्रेनों के बारे में किए गए फैसलों को भी लागू करेगी।

रेल मंत्री ने प्रश्नकाल के दौरान पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा कि, एक हफ्ते पहले गुवाहटी में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में फैसला लिया गया कि सभी लंबी दूरी वाली ट्रेनों के कोचों को नए एलएचबी मॉर्डर्न कोच से बदले जाएंगे।
गोयल ने बताया कि, पूर्वोत्तर से चलने वाली ट्रेनों में आधुनिक डिब्बों को पहले ही चलाया जा रहा है। मानवरहित रेलवे क्रॉसिंग के सवाल पर गोयल ने कहा कि सरकार ने लगभग सभी ऐसी क्रॉसिंग को खत्म कर दिया है। इसी का परिणाम है कि दुर्घटनाओं की संख्या पिछले साल 50 थी जो पिछले 9 महीनों में घटकर 3 पर आ गई है।
मुआवजे के संबंध में मंत्री ने कहा कि, जहां भी रेलवे की जिम्मेदारी होती है, मृतक के परिवारों को मुआवजा प्रदान किया जाता है। अतिचारियों को मुआवजा नहीं दिया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications