मॉडल ने सुनाई आपबीती: बेडरूम में ले गया था राम रहीम, गंदे तरीके से करता था टच
Recommended Video

नई दिल्ली। डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम के रेप केस में दोषी पाए जाने के बाद सजा होने के बाद से ही रोजाना नए-नए खुलासे हो रहे हैं। अब एक मॉडल और अभिनेत्री मरीना कुंवर ने राम रहीम पर कई आरोप लगाए हैं और कहा है कि राम रहीम ने उन्हें फिल्म का ऑफर दिया था। मरीना ने कहा है कि राम रहीम ने उन्हें गले भी लगाया था और इतना ही नहीं, वह मरीना को अपने बेडरूम तक भी ले गया था। मरीना ने बताया कि राम रहीम ने उन्हें एक फिल्म के सिलसिले में बात करने के लिए कई बार बुलाया था। राम रहीम ने मरीना को गुफा में जाने के लिए भी कहा था। मरीना के अनुसार राम रहीम नशे का आदि था, जो कोकीन जैसे ड्रग्स भी लिया था करता था। अब मरीना और उनके ब्वायफ्रेंड ने यह सारे राज खोलने की हिम्मत इसलिए दिखाई है, क्योंकि राम रहीम और हनीप्रीत जेल में है। मरीना ने इन खुलासों को लेकर एक ट्वीट भी किया है।

मरीना ने कहा है कि राम रहीम से उसकी नजदीकी से हनीप्रीत को बहुत ही जलन होती थी और इसीलिए वह मरीना से नफरत करती थी। वहीं दूसरी ओर, मरीना के ब्वायफ्रेंड ने हनीप्रीत पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि वह रोज फोन किया करती थी और चाहती थी कि मैं उसके साथ रिलेशनशिप में आ जाऊं। आपको बता दें कि राम रहीम तो पहले से ही जेल में बंद है और अब हरियाणा पुलिस ने हनीप्रीत को 38 दिनों तक फरार रहने के बाद अब पकड़ लिया है, जिसे पंचकुला कोर्ट में पेश भी किया जा चुका है। इस समय हनीप्रीत 6 दिन की पुलिस रिमांड में है।













Click it and Unblock the Notifications