सेक्स रैकेट में फंसी मॉडल ने कहा- पुलिसवाले मेरे साथ बनाना चाहते थे संबंध

भोपाल की रहने वाली मॉडल बीते कुछ सालों से मुंबई में रहती थी। उसने बताया कि वह पुणे में अपने एक दोस्त से मिलने के लिए गई थी और होटल अरोरा टॉवर्स में अपने नाम से बुक कराए गए रूम में ठहरी थी।

मुंबई। सेक्स रैकेट में पकड़े जाने के बाद रेस्क्यू होम से भागने वाली मॉडल अर्शी खान ने पुलिसवालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मॉडल ने कहा कि मुंबई पुलिस खुद को बचाने के लिए अब उसे फंसा रही है।

'दोस्त से मिलने गई थी पुणे'

'दोस्त से मिलने गई थी पुणे'

भोपाल की रहने वाली मॉडल बीते कुछ सालों से मुंबई में रहती थी। उसने बताया कि वह पुणे में अपने एक दोस्त से मिलने के लिए गई थी और होटल अरोरा टॉवर्स में अपने नाम से बुक कराए गए रूम में ठहरी थी।

अर्शी ने बताया कि होटल के कमरे में कथित छापामारी करने पहुंचे पुलिसकर्मी ने पहले उससे पैसे मांगे और जब पैसे नहीं मिले तो शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहा। उसने कहा, 'जब मैंने संबंध बनाने से इनकार किया तो उन्होंने मुझे पकड़कर रेस्क्यू होम में बंद कर दिया। वहां केयरटेकर ने मेरा शारीरिक शोषण किया और मेरा सामान छीनने की भी कोशिश की।'

बैग में रखे थे 20000 रुपये

बैग में रखे थे 20000 रुपये

अर्शी की ओर से जारी बयान में बताया गया कि उसके पास उस वक्त 20000 रुपये कैश था। वह अपने पैसे और दूसरा सामान बचाने के लिए केयरटेकर से लड़ी इस दौरान उसे काफी खरोचें भी आईं। रेस्क्यू होम में तैनात महिला गार्ड ने भी उसके साथ मारपीट की और फिर गेट खोलकर उसे निकल जाने के लिए कहा।

'इवेंट के सिलसिले में विपुल से मिली'

'इवेंट के सिलसिले में विपुल से मिली'

अर्शी ने बताया कि पुलिस की टीम आने से पहले वह विपुल नाम के एक युवक से होटल में मिली थी। पुलिस ने आते ही विपुल को पकड़ लिया और उसकी पिटाई की। पुलिस ने उसे बताया कि वह लड़कियों का दलाल है। पुलिस ने यह भी आरोप लगाया कि अर्शी देह व्यापार के धंधे में है और विपुल के सहयोगी कृष्णा ने उसे ग्राहकों से मिलाने के लिए कहा था। हालांकि अर्शी ने सभी आरोप खारिज कर दिए और कहा कि वह एक इवेंट के सिलसिले में विपुल से मिली थी।

आधार और PAN कार्ड में थी अलग जन्मतिथि

आधार और PAN कार्ड में थी अलग जन्मतिथि

अर्शी की ओर से जारी बयान में यह भी कहा गया कि पुलिसकर्मियों ने उसका बैग चेक किया जिसमें आधार कार्ड और पैन कार्ड मिले। दोनों में अलग-अलग जन्मतिथि होने पर पुलिसवालों ने उसे धोखाधड़ी के आरोप में फंसाने की धमकी दी और 15 लाख रुपये मांगे। जबकि अर्शी ने कानूनन जन्मतिथि बदलवाई है। उसने आरोप लगाया कि इसी दौरान एक पुलिसकर्मी ने उससे सेक्सुअल फेवर की बात की। उसने कहा कि पुलिसवाले उसे विपुल और कृष्णा के खिलाफ गवाह बनाना चाहते थे, जिससे उसने इनकार कर दिया।

(तस्वीरें: @ArshiKOfficial से)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+