Mock Drills: भारत-पाकिस्‍तान बॉर्डर अब ‘ऑपरेशन शील्ड', जम्‍मू-कश्‍मीर से लेकर गुजरात तक में क्‍या-क्‍या हुआ?

Mock Drills Operation Shield India: देश के सीमावर्ती राज्यों गुजरात, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में शनिवार शाम 'ऑपरेशन शील्ड' के तहत बड़े पैमाने पर मॉक ड्रिल हो रही है। रात 8 बजे पाकिस्तानी सीमा से लगे राज्यों में ब्लैक आउट होगा। मॉक ड्रिल में प्रशासन और सुरक्षाबलों ने आपसी समन्वय के साथ युद्ध जैसे हालात से निपटने की तैयारी परखी।

राजस्‍थान में मॉक ड्रिल

जैसलमेर में बीएसएफ DIG योगेन्द्र सिंह राठौड़ ने कहा कि "यह मॉक ड्रिल पूरे देश के सीमावर्ती राज्यों में हो रही है। इसका मुख्य उद्देश्य है कि नागरिकों को यह पता चले कि आपदा या युद्ध जैसी स्थिति में कैसे रेस्क्यू ऑपरेशन किया जाए। चाहे वह 'ऑपरेशन सिंदूर' हो या सामान्य दिन, बीएसएफ, सेना, वायुसेना और सिविल प्रशासन के बीच तालमेल एक ग्रिड पर है। हम हमेशा एक-दूसरे के साथ खड़े रहते हैं।"

Mock Drills Operation Shield

उन्होंने यह भी कहा कि "BSF अलर्ट है और पूरे क्षेत्र पर डॉमिनेशन बनाए हुए है। यह स्पष्ट संदेश है कि ऑपरेशन खत्म नहीं हुआ है, सिर्फ एक विराम है। जरूरत पड़ी तो हम तैयार हैं। ड्रोन और मिसाइल हमलों को लेकर वायुसेना और सेना की एयर डिफेंस प्रणाली बहुत मजबूत है, जो हर समय सक्रिय रहती है।"

कालीसिंध बांध पर ड्रोन हमले की नकली स्थिति, लेकिन मधुमक्खियों ने मचाया हड़कंप

झालावाड़ में कालीसिंध बांध को संभावित ड्रोन हमले का लक्ष्य मानते हुए मॉक ड्रिल आयोजित की गई थी। प्रशासनिक अधिकारी, जिनमें जिला कलेक्टर और एसपी भी शामिल थे, सुरक्षा और बचाव प्रक्रिया का जायजा ले रहे थे। तभी अचानक मधुमक्खियों का एक झुंड वहां पहुंच गया और सभी अधिकारियों को अपना निशाना बना लिया। हालात इतने बिगड़े कि अधिकारियों को अपनी सुरक्षा के लिए भागना पड़ा। गनीमत रही कि कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ।

जयपुर: सरकारी स्कूल में दिखाया गया हवाई हमला, SDRF की टीम ने किया रेस्क्यू ऑपरेशन

जयपुर के खातीपुरा इलाके में स्थित शहीद मेजर दिग्विजय सिंह सुमाल राजकीय विद्यालय में हवाई हमले की काल्पनिक स्थिति बनाई गई। मॉक सीन के अनुसार आमजन बाजार में व्यस्त थे, जब अचानक धमाका हुआ और हवाई फायरिंग की ध्वनि सुनाई दी। इस पर एसडीआरएफ समेत अन्य राहत दल तुरंत मौके पर पहुंचे और मॉक रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दिया।

सीकर में मेडिकल कॉलेज बना धमाकों का केंद्र, महिला पुलिस ने डरी बच्ची को संभाला

सीकर जिले के कल्याण मेडिकल कॉलेज में चार नकली धमाकों के जरिए आपातकालीन प्रतिक्रिया का परीक्षण किया गया। जैसे ही ड्रिल शुरू हुई, एंबुलेंस, दमकल और पुलिस बल मौके पर पहुंचे। धमाकों की आवाज से एक मासूम बच्ची घबरा गई, जिसे महिला पुलिसकर्मियों ने संभाला। इमारत की ऊपरी मंजिलों पर फंसे लोगों को रस्सियों की मदद से सुरक्षित नीचे लाया गया।

पंजाब में मॉक ड्रिल

पंजाब के अमृतसर में भी 'ऑपरेशन शील्ड' के तहत मॉक ड्रिल हुई। कमांडेंट जसकरण सिंह ने बताया कि "इसका मकसद है कि सिविल डिफेंस विभागों के बीच समन्वय कैसा है, इसे जांचा जाए। अमृतसर, पठानकोट, तरनतारन, गुरदासपुर, फिरोजपुर और फाजिल्का जैसे सीमावर्ती जिले उच्च खतरे वाले क्षेत्र हैं। ऐसी मॉक ड्रिल से प्रशासन यह सीखता है कि युद्ध जैसी स्थिति में काले आउट के समय कैसे सुरक्षित रहें, घर में रहकर खुद को कैसे बचाएं।"

जम्‍मू-कश्‍मीर में मॉक ड्रिल

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में एडीसी डोडा अनिल कुमार ठाकुर ने कहा कि "डोडा में भी ऑपरेशन शील्ड के तहत सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल कराई गई। इसका मकसद है कि हम सभी किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहें।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+