Bihar News: शेखपुरा में पासपोर्ट सेवा मोबाईल वैन कैम्प: अब पासपोर्ट बनवाना हुआ और आसान

पटना में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय 16 से 18 सितंबर 2025 तक शेखपुरा में एक मोबाइल पासपोर्ट सेवा शिविर का आयोजन कर रहा है। इस पहल का उद्देश्य स्थानीय निवासियों के लिए ताज़ा और पुन: जारी पासपोर्ट आवेदनों की सुविधा प्रदान करना है।

शेखपुरा, बिहार — क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, पटना द्वारा एक नई पहल के तहत शेखपुरा में पासपोर्ट सेवा मोबाईल वैन कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। यह कैम्प 16 से 18 सितम्बर 2025 तक सूचना एवं जन सम्पर्क कार्यालय परिसर, शेखपुरा में संचालित होगा।

Sheikhpura Mobile Passport Camp in September 2025

वर्ष 2024 में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, पटना ने लगभग चार लाख पासपोर्ट आवेदनों पर कार्यवाही की। 12 मई 2025 से पटना कार्यालय में चिप लगे पासपोर्ट जारी करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जो सुरक्षा और तकनीकी दृष्टि से एक महत्वपूर्ण कदम है।

शेखपुरा जिले में डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र की अनुपलब्धता को देखते हुए यह मोबाईल वैन कैम्प आयोजित किया जा रहा है। अप्रैल 2024 के बाद से यह ग्यारहवां कैम्प होगा, इससे पहले सिवान, गोपालगंज, पूर्णिया, बगहा और लखीसराय में ऐसे कैम्प सफलतापूर्वक आयोजित किए जा चुके हैं।

आवेदन प्रक्रिया और शर्तें

इस कैम्प में नए (Fresh) और पुनर्निर्गमन (Re-issue) पासपोर्ट के आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। प्रतिदिन 55 अप्वाइंटमेंट स्लॉट उपलब्ध होंगे। आवेदकों को वेबसाइट www.passportindia.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा, निर्धारित शुल्क जमा करना होगा और अप्वाइंटमेंट लेना होगा। नियत दिन, समय और स्थान पर आवेदकों को: सभी आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रति और स्व-अभिप्रमाणित छायाप्रति फोटो, उंगलियों के निशान, और मूल प्रमाणपत्रों की जांच हेतु स्वयं उपस्थित होना अनिवार्य है।

किन आवेदनों को नहीं लिया जाएगा

पीसीसी (Police Clearance Certificate) हेतु आवेदन अपूर्ण या प्रमाणपत्र के कारण रोके गए आवेदन बिना अप्वाइंटमेंट के आए आवेदक

सेवा का संकल्प

क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, पटना ने भविष्य में भी इसी प्रकार की सेवाएं प्रदान करते रहने का संकल्प लिया है, जिससे नागरिकों को पासपोर्ट संबंधी सुविधाएं उनके निकटतम स्थान पर ही उपलब्ध हो सकें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+