असम: महिला डांसरों को नग्न कर नचाना चाहती थी भीड़, बचकर भागीं तो गाड़ी पर किया पथराव

नई दिल्ली। असम के कामरूप जिले में एक कार्यक्रम में महिला डांसर्स को कपड़े उतारकर नाचने को मजबूर किया जा रहा था। मामले में एफआईआर के बाद दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। दरअसल यहां ईद की खुशी में 7 जून को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में कुछ महिला डांसर डांस कर रही थीं। यहां 500 से अधिक लोग मौजूद थे। भीड़ में से कुछ लोग महिलाओं से नग्न होकर नाचने को कहने लगे। ऐसा न करने पर उन्होंने उन्हें जान से मारने की धमकी दे डाली। गिरफ्तार आरोपियों का नाम शाहरुख खान और सुबहान खान है।

डांस करती महिलाओं से कहा कपड़े उतारो

डांस करती महिलाओं से कहा कपड़े उतारो

कार्यक्रम में महिलाएं स्टेज पर डांस कर रही थीं तभी दर्शकों में से कुछ लोगों ने उनसे कहा कि वे कपड़े उतारकर नाचें। महिलाएं ऐसी मांग से स्तब्ध रह गईं। इसपर जब उन्होंने ऐसा करने से मना कर दिया तो उन्हें जान से मार देने की धमकी दे डाली। वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह से इस बवाल से निकलकर अपनी जान बचाई।

डांसर्स भागीं तो गाड़ी पर हुआ पथराव

डांसर्स भागीं तो गाड़ी पर हुआ पथराव

सभी महिला डांसर हालातों को देखकर किसी तरह वहां से भागीं तो उनकी गाड़ी पर पथराव किया जाने लगा। आरोप है कि कार्यक्रमों के आयोजकों ने ये कहकर महंगे दामों पर टिकट बेचे थे कि ये डांस ट्रूप कूचबेहर से आ रहा है और यहां वे स्ट्रिप डांस करेंगे। बता दें कि स्ट्रिप डांस में डांसर्स धीरे धीरे अपने कपड़े उतार देते हैं। पुलिस मामले में और जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है। साथ ही अन्य आरोपियों की खोज जारी है।

पहले भी डांसर्स के साथ होता रहा है दुर्व्यवहार

पहले भी डांसर्स के साथ होता रहा है दुर्व्यवहार

ये कोई पहला मामला नहीं है जब किसी कार्यक्रम में डांसर्स के साथ गलत बर्ताब हुआ हो। कई बार इस तरह की घटनाएं सामने आती रहती। कभी शादी में तो कभी किसी अन्य कार्यक्रम में। कुछ समय पहले एक डांसर को स्टेज पर गोली मार देने की खबर आई थी।

यह भी पढ़ें- डांसर क्वीन हरीश को अंतिम विदाई देने पहुंचे हजारों लोग, 15 हजार विदेशी लड़कियां थीं इसकी शिष्य

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+