होली पर 'पाकिस्तान जाओ' की धमकी देकर मुस्लिम परिवार पर हमले का दहला देने वाला VIDEO

गुरुग्राम। हरियाणा के गुरुग्राम के भूपसिंह नगर में कुछ दबंगो ने एक मुस्लिम परिवार की बड़ी बेरहमी से पिटाई कर दी। जिसका एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में कुछ लोग एक मुस्लिम परिवार के घर में घुसकर महिलाओं बच्चों सबकी लाठी डंडों से पिटाई कर रहे हैं। घर की महिलाएं मदद के लिए चीखती चिल्लाती रहीं और वो दबंग सबकी पिटाई करते रहे। उस परिवार को इतनी बुरी तरह से पीटा गया है की परिवार के कई लोग गंभीर रूप से ज़ख़्मी हैं। घटना गुरुवार की है जब पूरे देश भर में सौहार्द एकता और प्रेम के साथ होली मनाई जा रही थी।

होली पर पाकिस्तान जाओ की धमकी देकर मुस्लिम परिवार पर हमले का दहला देने वाला VIDEO

जानकारी के मुताबिक हथियारों से लैस 20 लोगों का समूह भोंड़सी स्थित भूप सिंह नगर में 32 वर्षीय मोहम्मद दिलशाद के दो मंजिला मकान में घुस आया और उन्हें धमकाने लगा। वे हॉकी स्टिक अपने साथ लेकर आए थे और उसी से परिवार पर हमला कर दिया। बाद में पुलिस को दर्ज किए शिकायत में दिलशाद ने बताया कि लोगों ने उसके घर पर पत्थरों से हमला किया और हमारी बाइक भी तोड़ दी इसके बाद हमने सुरक्षा के लिहाज से घर की महिलाओं को दूसरी मंजिल पर भेज दिया।

वहीं से उसकी 21 वर्षीय एक बेटी दनिश्ता ने इस पूरे हमले का वीडियो बना लिया जो सोशल मीडिया पर अब वायरल हो गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग पत्थरों और हॉकी स्टिक से लोगों पर हमला कर रहे हैं और बड़ी बूढ़ी महिलाएं उनसे दया की भीख मांग रही हैं। दिलशाद मूल रुप से उत्तर प्रदेश के बागपत का रहने वाला है जो भोंड़सी में कूलर बेचने का काम करता है। उसने 4 सालों पहले ये मकान बनाया था जिसमें वह अपने परिवार और अपने अंकल के परिवार के साथ रहता था। इस इलाके में 4-5 मुस्लिम परिवार के लोग रहते हैं।

जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक जिस घर पर दबंगों ने हमला किया था वहां के बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे और तभी उनकी गेंद किसी को लग गई। देखते ही देखते कई लोगों ने मुस्लिम परिवार पर हमला बोल दिया। पहले उनके घर पर जमकर पथराव और तोड़फोड़ किया गया, फिर एक साथ करीब दो दर्जन लोग उनके घर में घुस आये और सबकी पिटाई। चिल्लाकर उन्हें कहने लगे तुम यहां क्या कर रहे हो? जाओ पाकिस्तान। इसके बाद वे वहां से क्रिकेट छोड़ घर आ गए लेकिन वे लड़के घर पर भी आ गए और हमला करना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं वे आलमीरा से 25,000 रुपए, एक सोने की चेन और एक जोड़ी ईयररिंग भी निकाल ले गए। इसके बाद वे ऊपर के कमरे में आ गए और दिलशाद को बेरहमी से खूब मारा जिसके बाद वह बेहोश हो गया। जाते-जाते वे उनकी गाड़ियां भी तोड़ते हुए चले गए। इसके बाद उन्होंने पुलिस को कॉल किया जिसके बाद उन्हें घायलावस्था में अस्पताल पहुंचाया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+