Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

VIDEO: मुंबई में MNS कार्यकर्ता फेरीवालों पर आक्रामक, देखिए तोड़फोड़

मनसे के इस आंदोलन की वजह से फेरीवालों में दहशत देखी जा रही है। मनसे के मालाड के विभाग अध्यक्ष सुशांत मालवदे के ऊपर हाल ही में फेरीवालों ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया था।

नवी मुंबई। मुंबई में MNS कार्यकर्ताओं का फेरीवालों पर आक्रामक रूप दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। अवैध फेरीवालों के खिलाफ कार्रवाई और मारपीट करने के लिए मनसे ने जैसे मोर्चा ही निकाल लिया हो। वीडियो में साफ देख सकते हैं कि कैसे मनसे के कार्यकर्ता अवैध फेरीवालों के हाथगाड़ी को तोड़फोड़ रहे हैं और सामानों को उठाकर फेंक रहे हैं।

मनसे के इस आंदोलन की वजह से फेरीवालों में दहशत देखी जा रही है। मनसे के मालाड के विभाग अध्यक्ष सुशांत मालवदे के ऊपर हाल ही में फेरीवालों ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। मुंबई में फेरीवालों का विषय अभी काफी गरम है। नवी मुंबई में मनसे का अवैध फेरीवालों के खिलाफ आंदोलन शुरू ही है।

MNS Workers against hawkers in Navi Mumbai

मालाड के मनसे विभागाध्यक्ष सुशांत मालवदे और कुछ कार्यकर्ताओं को शनिवार सूचना मिली की मालाड रेलवे स्टेशन परिसर में फेरीवाले बैठे हैं, इस बात का निरीक्षण करने गए कार्यकर्ताओं पर फेरीवालों ने हमला कर दिया था। इस समय मालवदे के सिर पर लोहे की रॉड से हमला किया गया था। जिसमें वो घायल हो गए थे। इस बात से परिसर में काफी तनाव था। इस बात का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए दूसरे दिन रविवार को मनसे ने फिर से अवैध फेरीवालों पर हमला किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+