VIDEO:मुंबई में MNS नेता ने टैक्‍सी ड्राइवर से कराई उठक-बैठक, जानिए वजह

मुंबई एयरपोर्ट के बाहर पर एक टैक्सी चालक बिना बैज और यूनिफॉर्म के बैठा था। इस बीच एमएनएस नेता नीतिन नांदगांवकर वहां पहुंचे और उससे वहीं उठक बैठक लगवाने लगे

नई दिल्ली। मुंबई में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के नेताओं की दादागिरी कोई नई बात नहीं है। ताजा मामला एमएनएस नेता नीतिन नांदगांवकर से जुड़ा है। नांदगांवकर ने मुंबई एयरपोर्ट पर एक कैब ड्राइवर से उठक बैठक कराई। इतना ही नहीं नांदगावंकर ने उठक-बैठक करते हुए ड्राइवर की वीडियो भी बनवाया और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। टैक्सी चालक का कसूर बस इतना था कि वह मुंबई एयरपोर्ट के बाहर पर बिना बैज और यूनिफॉर्म के बैठा था।

मुंबई एयरपोर्ट के बाहर पर एक टैक्सी चालक बिना बैज और यूनिफॉर्म के बैठा था। इस बीच एमएनएस नेता नीतिन नांदगांवकर वहां पहुंचे और उससे वहीं उठक बैठक लगवाने लगे। जिसका वीडीयो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि नेता नीतिन नांदगांवकर किस तरह से धमका कर टैक्सी चालक उठक बैठक लगवा रहा है। अपने फेसबुक पेज पर इस घटना के वीडियो को पोस्ट करते हुए नीतिन नांदगांवकर ने लिखा 'सार्वजनिक सुरक्षा खतरे में है क्योंकि अवैध टैक्सी और ऑटो चालकों में पंजीकृत बैचों और वर्दी नहीं हैं।

आपको बता दें कि यह वीडियो 17 फरवरी, 2018 को पोस्ट किया गया था और यह वीडियो करीब एक लाख बार देखा जा चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+