ऑफिस में सहकर्मी को जबरन गोद में बिठाकर किस करता था

मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण में एक सीनियर अधिकारी ने अपनी जूनियर महिला कर्मचारी का उसका यौन शोषण किया।

मुंबई। ऑफिस में महिला कर्मचारियों के साथ यौन शोषण के कई मामले पहले भी सामने आ चुके है। ऑफिस में काम के दौरान महिलाएं अपने सहकर्मियों और अधिकारियों के शोषण का शिकार बनती है। ऐसा ही एक सनसनीखेज मामला एक बार फिर से सामने आया है, जहां मुंबई के एक मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (MMRDA) में एक सीनियर अधिकारी ने अपनी जूनियर महिला कर्मचारी के साथ बदसलूकी की और सालों तक उसका यौन शोषण करता रहा।

 जबरन गोद में बिठाकर करता था KISS

जबरन गोद में बिठाकर करता था KISS

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक एमएमआरडीए का वरिष्ठ अधिकारी मिलिंद पाटिल सीनियर टाउन प्लानिंग ऑफिसर के पद पर तैनात था, उसपर ऑफिस में काम करने वाली एक महिला कर्मचारी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला कर्मचारी के आरोप के मुताबिक आरोपी अफसर उसे जबरन गोद में बिठा लिया करता था। वो उसे कभी भी कहीं भी छूने की कोशिश करता था।

 सरेआम करता था अश्लील हरकतें

सरेआम करता था अश्लील हरकतें

महिला के मुताबिक आरोपी अधिकारी उसे कभी गोद में बिठा लेता तो कभी उसे जबरन किस करने लगता। वो ऑफिस में सबके सामने उस पर अश्लील कॉमेंट किया करता था और ऑफिस में उसके गुजरने पर सीटियां मारा करता था।

 तंग आकर छोड़ा ऑफिस

तंग आकर छोड़ा ऑफिस

महिला अधिकारी के मुताबिक आरोपी पाटिल उसे 2011 से लगातार परेशान करता आ रहा था। उसकी बदसलूकी धीरे-धीरे बढ़ती जा रही थी। एक बार उसने महिला के साथ जबर्दस्ती करते हुए उसे अपनी गोद में बैठाने की कोशिश की, जिसके बाद तंग आकर महिला ऑफिस छोड़कर निकल गई। अब महिला ने आरोपी की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है, जिसके बाद मिलिंद पाटिल के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कर लिया गया है। पाटिल के खिलाफ आईपीसी के सेक्शन 354 (महिला की शीलता को भंग करने के इरादे से किया गया हमला), सेक्शन 354 D (स्टॉकिंग) और सेक्शन 509 (शीलता का अपमान करने) के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। हालांकि उसे अब तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+