बिहार-कर्नाटक में MLC चुनाव के लिए बीजेपी के प्रत्याशियों की पहली सूची जारी, देखें किसे मिला टिकट ?
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बिहार और कर्नाटक में होने वाले विधान परिषद चुनाव 2020 (MLC Election 2020) के लिए प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने इस लिस्ट में 9 नामों की घोषणा की है।

बिहार की कोसी स्नातक सीट से एनके यादव को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं पटना शिक्षक के लिए नवल किशोर यादव का नाम घोषित किया गया है। दरभंगा शिक्षक पर सुरेश राय, तिरहुत शिक्षक पर नरेंद्र सिंह और सारन शिक्षक के लिए चंद्रमा सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है।

कर्नाटक की साउथ-ईस्ट स्नातक से चिदानंद एम गौड़ा को उम्मीदवार बनाया है। वेस्ट स्नातक से एसवी संकानुरू, नार्थ ईस्ट शिक्षक से शशील जी नमोशी और बेंगलुरु शिक्षक सीट के लिए पुटुण्णा को अपना प्रत्याशी बनाने की घोषणा की है।












Click it and Unblock the Notifications