MLA Uma Thomas: कोच्चि के स्टेडियम में 15 फीट नीचे गिरी कांग्रेस विधायक उमा थॉमस, गंभीर हालत में ICU में भर्ती

MLA Uma Thomas: केरल की कांग्रेस विधायक उमा थॉमस रविवार (29 दिसंबर) को बड़े हादसे का शिकार हो गईं। विधायक उमा थॉमस (MLA Uma Thomas) कोच्चि के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में 15 फीट नीचे गिरने के बाद घायल हो गईं, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालात में आईसीयू में भर्ती कराया गया है। जहां उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है।

केरल के थ्रिक्काकारा (Thrikkakara) से कांग्रेस विधायक उमा थॉमस (MLA Uma Thomas) रविवार शाम को कोच्चि के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम पहुंची थी, जहां वह बैरिकेड से टकराने के बाद मंच से 15 फीट नीचे गिर गईं। गैलरी से गिरने के बाद उनके सिर और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आईं हैं।

MLA Uma Thomas

कार्यक्रम के दौरान MLA Uma Thomas के साथ हादसा

उमा थॉमस (MLA Uma Thomas) स्टेडियम में विश्व गिनीज रिकॉर्ड कार्यक्रम के दौरान मौजूद मेहमानों में से एक थीं। गंभीर रूप से खून बह रहे विधायक को वालंटियर और अन्य लोगों ने स्टेडियम के पास एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। अस्पताल की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार सिर और रीढ़ की हड्डी में चोटें पाई गई हैं। चेहरे और पसलियों पर लगे फ्रैक्चर के कारण फेफड़ों में आंतरिक रक्तस्राव (Internal bleeding) हो रही है।

विधायक की हालत गंभीर, वेंटिलेटर सपोर्ट पर

अस्पताल के अधिकारियों ने कहा कि विधायक की हालत गंभीर है, जिन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है, और उनका उपचार अभी भी जारी है। केरल के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता वीडी सतीसन ने रविवार रात न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया, "उनके सिर में चोट लगी है और कई फ्रैक्चर हैं। अगले 24 घंटों तक उनकी निगरानी की जरूरत है। हम सभी तरह की चिकित्सा सहायता प्रदान कर रहे हैं।"

ये भी पढ़ें: केरल में महंगी बिजली पर भड़की कांग्रेस, अडानी को लाभ पहुंचाने का लगाया आरोप

हादसे के बाद मौके पर फैली सनसनी

सोशल मीडिया पर सामने आई घटना की तस्वीरों में कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों को बेहोश उमा थॉमस को उठाते और अस्पताल ले जाते हुए दिखाया गया। दरअसल उमा थॉमस मृदंग नादम, भरतनाट्यम कार्यक्रम में भाग लेने के लिए स्टेडियम पहुंची थीं, जिसका उद्घाटन केरल के संस्कृति मामलों के मंत्री साजी चेरियन की ओर से किया जाना था।

ये भी पढ़ें: केरल के पादरी ने क्रिसमस उत्सव को लेकर मोदी पर निशाना साधा, बोले-'यहां पालने नष्ट किए जा रहे हैं'

कैसे हुआ हादसा, जानिए

इस दौरान स्टेज पर डांस परफॉर्मेंस चल रही थी। दूसरी तरफ संस्कृति मंत्री साजी चेरियन के अभिवादन करने के बाद उमा थॉमस वीआईपी मंडप में अपनी सीट की ओर बढ़ी। इसी दौरान बैरिकेड से टकराने पर उनके साथ यह भयावह हादसा हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+