मिजोरम की चुनाव आयोग से अपील, मतगणना की तारीख को बदलें, जानिए वजह

मिजोरम में होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद मतगणना की तारीख को बदलने के लिए तमाम राजनीतिक दलों ने चुनाव आयोग से अपील की है। यहां भाजपा, कांग्रेस, एमएनएफ ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर अपील की है कि मतों की गणना की तारीख को बदला जाए, जोकि 3 दिसंबर को होनी है।

मिजोरम में चर्च की कमेटी मिजोरम कोहरान हरूत कमेटी ने भी चुनाव आयोग को पत्र लिखकर मतगणना की तारीख बदलने की अपील की है।बता दें कि चुनाव आयोग ने सोमवार को पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान किया था।

election

चुनाव आयोग ने मिजोरम, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ में चुनाव की तारीखों का ऐलान किया था। मिजोरम में सभी 40 सीटों पर मतदान एक ही चरण में 7 नवंबर को होना है।

जबकि सभी राज्यों में मतों की गणना 3 दिसंबर को होनी है। चुनाव आयोग के कमिश्नर राजीव कुमार ने से एमकेएचसी ने कहा कि रविवार ईसाइयों के लिए पवित्र दिन है और इस दिन पूरे शहर और गांव में प्रार्थना सभा होती है।

वहीं भाजपा ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर अपील की है कि वह मतगणना की तारीख रविवार की जगह कोई और दिन कर दे क्योंकि इस दिन पूरे राज्य में लोग चर्च की सेवा करते हैं।

एमएनएफ ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर अपील की है कि मतगणना 3 की बजाय 4 दिसंबर को कराई जाए। पर्देश कांग्रेस अध्यक्ष लालसावता ने कहा रविवार मिजोरम के लोगों के लिए पवित्र दिन है, इस दिन कोई भी आधिकारिक कार्यक्रम नहीं होता है।

हम चुनाव आयोग से अपील करते हैं कि वह मिजो लोगों की भावनाओं का सम्मान करे और मतगणना की तारीख सोमवार से शुक्रवार के बीच रखे। बता दें कि 2011 की जनगणना के अनुसार ईसाईयों की आबादी मिजोरम में 87 फीसदी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+