मोदी से पंगा लेना पड़ा भारी, मिजोरम की राज्यपाल कमला बेनीवाल बर्खास्त

modi-kamala beniwal
नयी दिल्ली। केंद्र सरकार ने गुजरात की पूर्व राज्यपाल और वर्तमान में मिजोरम की राज्यपाल कमला बेनीवाल को अपने पद से बर्खास्त कर दिया है। कमला बेनीवाल को पहले स्थानांतरित कर मिजोरम भेजा गया और अब उन्हें पद से हटा दिया गया है। गौरतलब है कि गुजरात की राज्यपाल रहते हुए बेनीवाल और उस वक्त प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे नरेन्द्र मोदी के बीच संबंध अच्छे नहीं थे।

अब जब कि नरेन्द्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बन चुके हैं तो कमला बेनीवाल की बर्खास्तगी राजनीति से प्रेरित बताई जा रही है। गुज रात के राज्यपाल के तौर पर मोदी और कमला बेनीवाल के बीच कई मुद्दों पर मतभेद हमेशा मीडिया की सुर्खियां रहा। सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी ने राष्ट्रपति को राय दी है कि कमला बेनीवाल को पद से हटाने के लिए काफी तथ्य उपलब्ध हैं।

अटॉर्नी जनरल ने जमीन से जुड़े एक मुद्दे पर राष्ट्रपति को ये राय दी है। रोहतगी ने जमीन के फर्जीवाड़े में कमला बेनीवाल के खिलाफ तथ्य होने की बात कही है। जिसके बाद राष्ट्रपति ने फौरन कमला बेनीवाल को पद से हटाने का फैसला किया। कमला बेनीवाल को हटाने के साथ ही भाजपा के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह को राज्यपाल बनाए जाने की खबरें जोर पकड़ रही हैं। बताया जा रहा है कि कल्याण सिंह को राजस्थान के राज्यपाल बनाया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+