Mizoram Election Result: मिजोरम में पहली बार 3 महिला विधायक जीतीं! जानिए कौन हैं?

Mizoram Election Result 2023: मिजोरम विधानसभा चुनाव-2023 में पहली बार तीन महिला उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। मिजोरम में इस बार चुनावी मैदान में 174 उम्मीदवारों में से केवल 16 महिलाएं चुनाव लड़ रहे थे। मिजोरम विधानसभा में 40 सदस्य हैं।

चुनाव आयोग के मुताबिक जोरम पीपुल्स मूवमेंट (ZDM) के बेरिल वन्नेइहसांगी (Baryl Vanneihsangi) और लालरिनपुई (Lalrinpuii) और मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) के प्रोवा चकमा ( Prova Chakma) ने चुनाव जीता है।

Mizoram Election Result 2023

बेरिल वन्नेइहसांगी ने आइजोल दक्षिण-III निर्वाचन क्षेत्र में 1,414 वोटों से चुनाव जीता है। उन्हें कुल 9,370 वोट मिले हैं। जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी एमएनएफ के एफ लालनुनमाविया को 7,956 वोट मिले थे।

महिला नेता ने लालरिनपुई ने विधानसभा सीट लुंगलेई पूर्व में कांग्रेस उम्मीदवार जोसेफ लालहिमपुइया को 1,646 वोटों से हराया था। इन्हें एमएनएफ उम्मीदवार को जहां 5,641 वोट मिले थे, वहीं कांग्रेस उम्मीदवार को 3,995 वोट मिले थे।

प्रोवा चकमा को पश्चिम तुइपुई सीट से 7,167 वोट मिले हैं, वह 711 वोटों से जीती हैं। वहीं इसी सीट पर कांग्रेस के निहार कांति चकमा ने 6,456 वोट हासिल किए है। इससे पहले 40 सदस्यीय राज्य विधानसभा में एक भी महिला विधायक नहीं थी।

इन महिला नेताओं से पहले सिर्फ कांग्रेस उम्मीदवार वनलालावम्पुई चावंगथु ही मिजोरम की विधायक बनी थीं। इस चुनाव में उन्हें सबसे पुरानी पार्टी ने आइजोल-II सीट से मैदान में उतारा है। चावंगथु ने 2014 के उपचुनाव में ह्रांगतुर्जो सीट जीती थी और 1987 के राज्य चुनावों के बाद राज्य की पहली महिला विधायक बनी थीं। बाद में उन्हें तत्कालीन कांग्रेस मंत्रालय में शामिल किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+