Mizoram Cvoter Opinion Polls: MNF के हाथ आएगी मिजोरम की सत्ता! जानें क्या कहते हैं आंकड़े?
लोकसभा चुनाव से पहले 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों को लेकर सभी राजनीतिक दल अपना-अपना पूरा जोर लगाने में लगे हैं। एक तरफ, बीजेपी को जिताने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह ताबड़तोड़ जनसभाएं और रैलियों को अंजाम दे रहे हैं। वहीं, कांग्रेस को जिताने के लिए राहुल गांधी और प्रियंका गांधी मोर्चा संभाले हुए हैं।
इस बीच एबीपी का सीवोटर ओपिनियन पोल सामने आया है। जिसमें साफ नजर आ रहा है कि मिजोरम में सत्तारूढ़ मिजो नेशनल फ्रंट ( MNF) को 35 फीसदी, कांग्रेस को 30 फीसदी, ज़ोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेपीएम) को 26 फीसदी और अन्य को 9 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है।

एक नजर में समझें
- मिजो नेशनल फ्रंट- 35 फीसदी
- कांग्रेस- 30 फीसदी
- ज़ोरम पीपुल्स मूवमेंट- 26 फीसदी
- अन्य- 9 फीसदी
MNF के खाते में 17-21 सीटें
वहीं, सीटों के आंकड़े पर नजर डाले तों, सीवोटर के ओपिनियन पोल के सर्वे के अनुसार मिजोरम में एमएनएफ के बहुमत मिलने का अनुमान है। कुल 40 सीटों में से एमएनएफ को 17-21 सीट मिलने का अनुमान है। मालूम हो कि मिजोरम में विधानसभा की कुल 40 सीटों के लिए मतदान 7 नवंबर को होंगे। वहीं, नतीजे तीन दिसंबर को सामने आएंगे।
सीटों के आंकड़े
- MNF-17-21
- कांग्रेस- 6-10
- ZPM- 10-14
- अन्य- 0-2












Click it and Unblock the Notifications