Republic-C Voter Exit Poll: कांग्रेस के हाथ से जा सकता है मिजोरम
नई दिल्ली। पांच राज्यों में आज विधानसभा चुनाव संपन्न होने के साथ ही तमाम एग्जिट पोल के नतीजे सामने आने लगे हैं। तमाम राज्यों में अलग-अलग एग्जिट पोल के आंकड़े काफी हद तक चौंकाने वाले हैं। मिजोरम के रिपब्लिक सी-वोटर एग्जिट पोल पर नजर डालें तो यहां कांग्रेस सत्ता से बाहर होती नजर आ रही है। प्रदेश की कुल 40 विधानसभा सीटों में कांग्रेस को सिर्फ 14-18 सीटें मिलती नजर आ रही है। एग्जिट पोल की बड़ी ब बात यह है कि यहां भाजपा का खाता भी खुलता नजर नहीं आ रहा है।
रिपब्लिक और सी वोटर्स के एग्जिट पोल के अनुसार मिजोरम में कांग्रेस के खाते में 14-18 सीटें जा सकती हैं। जबकि मिजो नेशनल फ्रंट के खाते में 16-20 सीटें जा सकती हैं। वहीं अन्य की बात करें तो उन्हें 3-10 सीटें मिलती नजर आ रही हैं। आपको बता दें कि मिजोरम में एक ही चरण में मतदान हुआ था, जिसमे कुल 75 फीसदी मतदान हुआ था। पूर्वोत्तर में यह एकमात्र ऐसा राज्य था जहां कांग्रेस की सरकार थी, ऐसे में यह प्रदेश भी कांग्रेस के हाथ से जाता नजर आ रहा है।
गौरतलब है कि भाजपा ने यहां 39 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए थे। मिजोरम में कुल 209 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। प्रदेश में कुल 770395 मतदाता था। राज्य की 40 सीटों पर 28 नवंबर को वोटिंग हुई है और 11 दिसंबर को चुनाव का परिणाम घोषित होगा। विधानसभा चुनाव में मिजो नेशनल फ्रंट और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला माना जा रहा है। भाजपा ने भी 39 सीटों पर कैंडिडेट उतारे हैं। मिजोरम में 2008 से कांग्रेस सत्ता में है।
इसे भी पढ़ें- ABP News CSDS Exit Poll 2018: मध्य प्रदेश में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत