मिजोरम: जानिए धर्म के अनुसार जनसंख्या, साक्षरता, रोजगार दर और चुनाव के मुद्दे
मिजोरम: जानिए जनसंख्या, रोजगार दर, शहरी क्षेत्र और प्रमुख मुद्दे
आईजोल। पूर्वोत्तर के अहम सूबे मिजोरम की 40 सदस्यीय विधानसभा के लिए 28 नवंबर को मतदान है। राज्य में धर्म, क्षेत्र और शिक्षा की स्थिति क्या है, राजनीतिक पार्टियों की हालत कैसी है और जनता के चुनाव में क्या मुद्दे हैं, आंकड़ों के जरिए इन चीजों को जानते हैं।

पूर्वोत्तर के अहम सूबे मिजोरम की राजधानी आईजोल है। राज्य में आठ जिले हैं और 40 विधानसभा सीटे हैं। राज्य की कुल जनसंख्या 10.9 लाख है, जिसमें 5.6 लाख शहरों और 5.2 लाख आबादी गांव में रहती है। मिजोरम में 7,68,181 मतदाता हैं जो 1164 मतदान केंद्रों पर वोट डालेंगे। राज्य में इस समय कांग्रेस की सरकार है। राज्य की कुल जीडीपी (2018-19) 11, 458 करोड़ है। 2011 की जनगणना के मुताबिक राज्य की साक्षरता दर 91.58 प्रतिशत और सेक्स अनुपात 976 है।
| राज्य | मिजोरम |
| राजधानी | आईजोल |
| जिलों की संख्या | 8 |
| विधानसभा सीटें | 40 |
| कुल जनसंख्या | 10.9 लाख |
| शहरी जनसंख्या | 5.6 लाख |
| ग्रामीण जनसंख्या | 5.2 लाख |
| जीडीपी | 11,458 करोड़ |
| साक्षरता | 91.58% |
| सेक्स अनुपात | 976 |
| सत्ताधारी पार्टी | कांग्रेस |
| कुल मतदाता | 7,68,181 |
| कुल मतदान केंद्र | 1164 |
धर्म आधारित आंकड़े
मिजोरम में ईसाई आबादी सबसे ज्यादा है। राज्य में ईसाई 956,331(आबादी का 87.16 प्रतिशत) हैं। बौद्ध 93,411 (8.51 प्रतिशत), हिन्दू 30,136 (2.75 प्रतिशत), मुसलमान 14,832 (1.35 प्रतिशत), जैन 376 (0.03 प्रतिशत) , सिख 286 (0.03 प्रतिशत), 808 लोग अन्य धर्मों के हैं और 1,026 लोगों की धर्म की जानकारी नहीं है।
| धर्म | आबादी | जनसंख्या प्रतिशत में |
| ईसाई | 956,331 | 87.16 प्रतिशत |
| बौद्ध | 93,411 | 8.51 प्रतिशत |
| हिन्दू | 30,136 | 2.75 प्रतिशत |
| मुसलमान | 14,832 | 1.35 प्रतिशत |
| जैन | 376 | 0.03 प्रतिशत |
| सिख | 286 | 0.03 प्रतिशत |
| अन्य धर्म | 808 | 0.07 प्रतिशत |
ग्रामीण और शहरी आबादी
मिजोरम की कुल आबादी का 52.11प्रतिशत शहरी क्षेत्रों में रहती है। शहर में रहने वाले लोगों की तादाद 571,771 लाख है। इनमें 286,204 पुरुष और 285,567 महिलाएं हैं। पिछले 10 वर्षों में शहरी आबादी में 52.11 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
साक्षरता
मिजोरम के शहरी क्षेत्रों में औसत साक्षरता दर 97.63 प्रतिशत है। जिसमें पुरुषों में 97.98% साक्षर हैं जबकि महिला साक्षरता 97.02%है। मिजोरम के शहरी क्षेत्र में कुल साक्षर लोग 484,841 हैं।
2013 के चुनाव में प्रदर्शन
मिजोरम की 40 सीटों में एक सीट सामान्य है। 39 सीटें एसटी के लिए आरक्षित हैं। एससी के लिए कोई भी सीट आरक्षित नहीं है। 2013 के चुनाव में कांग्रेस को सबसे ज्यादा 44.63 वोट मिले थे। पार्टी ने 40 में से 34 सीटें जीती थीं। मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) को 5 सीटों पर जीत मिली थी। एमएनएफ को 33.07 फीसदी वोट मिले थे। एमपीसी को 6.15, जेडएनपी को 17.42 और नोटा पर 0.66 फीसदी मत 2013 के विधानसभा चुनाव में पड़े थे।
| पार्टी | 2013 में सीटें जीतीं | वोट शेयर |
| कांग्रेस | 34 | 44.63% |
| एमएनएफ | 05 | 33.07% |
| एमपीसी | 01 | 6.15% |
| जेडएनपी | - | 17.42% |
| नोटा | - | 0.66% |
मिजोरम चुनाव में मुद्दे
मिजोरम राज्य में इन विधानसभा चुनावों में बड़ा मुद्दा गरीबी और बेरोजगारी है। इसके अलावा विकास और इंसर्जेंसी भी मुद्दा है।












Click it and Unblock the Notifications