महीनेभर पहले दिल्ली से लापता हुआ NSG कमांडो, मिला UK की एक गुफा में

देहरादून। उत्तराखंड पुलिस ने पौड़ी जिले की एक गुफा से महीने भर पहले लापता हुए एनएसजी कमांडो को रेस्क्यू किया है। कमांडो उत्तराखंड के पौड़ी जिले में विकासखंड पाबौ के ओडागांव का रहने वाला है। कमांडो बिना किसी को बताए ही अपनी यूनिट से लापता हो गया था, जिसके बाद यूनिट ने इसकी सूचना कमांडो के परिजनों को भी दी थी। वह पिछले काफी समय से लापता था। उसके परिजन और पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रहे थे।

महीने भर पहले हुआ था दिल्ली से लापता

महीने भर पहले हुआ था दिल्ली से लापता

उत्तराखंड के पौड़ी जिले में विकासखंड पाबौ के ओडागांव का रहने वाला एनएसजी कमांडो पंकज कुमार दिल्ली में तैनात था। आठ मई को दिल्ली स्थित एनएसजी यूनिट से जवान के परिजनों को सूचना मिली कि एनएसजी कमांडो पंकज कुमार यूनिट से गायब है। जिसके बाद कमांडो के परिजनों ने एसएसपी कार्यालय पौड़ी में गुमशुदगी को लेकर प्रार्थनापत्र दिया था। जिसके बाद पुलिस और परिजनों ने उसकी बहुत तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला।

घास लेने गई औरतों ने देखा

घास लेने गई औरतों ने देखा

शनिवार को विकासखंड पाबौ के ओडागांव में घास लेने गई महिलाओं को गांव के समीप जंगल में एक युवक दिखा। महिलाओं ने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। इसके बाद ग्रामीणों को खोजबीन के बाद एक युवक गुफा के अंदर मिला। उसे जब गुफा से बाहर लाया गया तो उसकी पहचान ओडागांव निवासी पंकज कुमार के रूप में हुई। तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमांडो को गुफा से निकाला और फिर परिजनों को सौंपा था होम क्वारंटीन करने का आदेश दिया।

कमांडो की मानसिक स्थिति अस्थिर

कमांडो की मानसिक स्थिति अस्थिर

पौड़ी की सर्किल ऑफिसर वंदना शर्मा ने कमांडो के गुफा में मिलने की पुष्टि की है। शर्मा ने बताया कि कमांडो से गुफा तक पहुंचने और कब से गुफा में रहा रहा है इसके बारे में पूछताछ की गई। लेकिन, कमांडो की मानसिक स्थिति सही नहीं होने की वजह से वह सवालों का सही ढंग से जवाब नहीं दे पाया। परिजनों की ओर से कमांडो की यूनिट को सूचित करके उसके गुफा में रहने की सूचना दे दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+