रुक-रुक कर मिल रहे हैं लापता डोर्नियर एयरक्राफ्ट के सिग्नल, तलाश तेज
नयी दिल्ली। भारतीय तटरक्षक की लापता डोर्नियर एयरक्राफ्ट के मिलने की खत्म हो चुकी उम्मीद अब जगने लगी है।पिछले पांच दिन ले लापता डॉर्नियर विमान का सिग्नल मिलने लगे हैं। कोस्टगार्ड और नेवी इसे ढ़ूढने में जुटे हैं। शनिवार दिन में मिले सिग्नल पुदुच्चेरी के दक्षिण में पोर्तो नोवो और कराईकल के बीच मिले हैं।

सोमवार की शाम चेन्नई से लापता हुए कोस्टगार्ड के डॉर्नियर विमान अब रुक-रुक कर सिग्नल दे रहा है। जहां से ये विमान गायब हुआ था अब उस इलाके में पानी पर तेल भी दिख रहा है। जिस वक्त ये विमान गायब हुआ ता उस वक्त विमान में 3 क्रू मेबर सवार थे।
#MissingDornier Multi-coloured oil in concentric circles sighted. http://t.co/wEOzQapDVV pic.twitter.com/wO20OBl9YL
— ✈Anantha Krishnan M✈ (@writetake) June 13, 2015 सिग्नल मिलने के बाद तटरक्षक बल के लापता डोर्नियर विमान और उसके चालक दल के तीन सदस्यों की तलाश तेज कर दी है। लापता विमान के स्थान का ठीक-ठीक पता लगाने के लिए और जांच करने की जा रही है।
गौरतलब है कि डोर्नियर विमान सोमवार रात 9.23 बजे रडार से गायब हो गया था। विमान राज्य के तट और पाक खाड़ी के नियमित निगरानी मिशन पर था और यह चेन्नई स्टेशन से रवाना हुआ था। अब जब कि सिग्नल मिलने शुरु हुए है तो लोगों की उम्मीदें भी जग गई है।












Click it and Unblock the Notifications