बीएसएफ के लापता सब इंस्पेक्टर का शव पाकिस्तान में मिला, तीन दिन से थे लापता
नई
दिल्ली। बीएसएफ के लापता जवान का शव बरामद कर दिया गया है। बीएसएफ ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि बीएसएफ जवान सब इंसपेक्टर पारितोष मंडल का शव पाकिस्तान रेंजर ने पाकिस्तान की सीमा से बरामद किया है। मंडल 28 सितंबर से लापता था। वह अंतरराष्ट्रीय सीमा अइक नाला के पास से 28 सितंबर से लापता हो गए थे। बता दें कि वह पारितोष अरनिया सेक्टर में तैनात थे और वह अईक नाला के पास पेट्रोलिंग के दौरान लपाता हो गए थे। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>id='top-searched-articles'>
पारितोष
मंडल के लापता होने के बाद लगातार उनकी तलाश की जा रही थी। इसके लिए बीएसएफ और एसडीआरएफ की टीमें संयुक्त अभियान चला रही थी। इस अभियान में पाकिस्तान के रेंजर्स और स्थानी ग्रामीणों ने मदद की थी। बता दें कि भारत से पाकिस्तान की ओर बहने वाले अईक नाले में बारिश की वजह से पानी का स्तर काफी बढ़ गया था। पारितोष मंडल के निधन पर बीएसएफ के आईजी ने गहरा दुख व्यक्ति किया है। इसके साथ ही उन्होंने पाक रेंजर्स, एसडीआरएफ और ग्रामीणों का शुक्रिया अदा किया है।











Click it and Unblock the Notifications