VIDEO: इस नंबर पर करिए Miss Call, घर पर फ्री में ऑक्‍सीजन पहुंचाएंगे सोनू सूद

नई दिल्‍ली, 15 मई। इस समय पूरा देश कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ रहा है। इस जंग में जो सबसे ज्‍यादा बाधा बन रही है वो है अस्‍पतालों में बेड और ऑक्‍सीजन की कमी। लेकिन जिस चीज की सबसे ज्‍यादा समस्‍या होती है, बॉलीवुड एक्‍टर सोनू सूद उसे आसान बना देते हैं। वो पिछले साल से ही ऐसा कर रहे हैं और ना जाने कितने लोगों की मदद कर चुके हैं। अब उन्‍होंने दिल्लीवासियों के लिए एक नई घोषणा की है। सोनू के इस ऐलान से दिल्‍ली के लोगों को राहत मिली है। जी हां सोनू सूद दिल्‍ली में अब घर पर ऑक्सीजन कंसंट्रेटर पहुंचाएंगे।

VIDEO: इस नंबर पर करिए Miss Call, घर पर फ्री में ऑक्‍सीजन पहुंचाएंगे सोनू सूद

इसके लिए बस एक फोन कॉल करना होगा। नंबर है 022-61403615। खास बात ये है कि पीड़ित मरीजों को कोई पैसे भी नहीं देने पड़ेंगे। सोनू सूद ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वो कह रहे हैं- 'संख्या में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर आपके शहर में पहुंचाने की कोशिश की है। दिल्ली में सबसे ज्यादा केसेस हम लोगों के पास आएं और सबसे ज्यादा लोग हमने दिल्ली में खोए, जिन लोगों ने मुझे अप्रोच किया था।

इसीलिए आपके शहर में एक नंबर हम लोग उपलब्ध कर रहे हैं, जिस पर अगर आप कॉल करेंगे तो हमारी कंपनी से कोई ना कोई आकर आपको ऑक्सीजन कंसंट्रेटर घर पर देकर जाएगा। ये सेवा एकदम निशुल्क है। जब आपकी ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की जरुरत पूरी हो जाए तो आप इसे वापस कर दें, ताकि ये किसी और की जान बचाने के काम आ सके। वो कहते हैं ना कि जो जरूरत में साथ में खड़ा, वो सबसे बड़ा।'

आपको बता दें कि सोनू सूद सोशल मीडिया पर खासा एक्‍टिव रहते हैं। वो हर मददगार के लिए हर समय खड़े रहते हैं। हाल ही में सोनू सूद ने बताया कि बोड्डू नागा लक्ष्मी, एक दिव्यांग लड़की और यूट्यूबर जोकि आंध्र प्रदेश के छोटे से गांव में रहने वाली हैं। उन्होंने सूद फाउंडेशन में 15 हजार रुपये दान में दिए हैं। ये रकम उनकी पांच महीने की पेंशन है। सोनू ने बताया कि वो उनके लिए सबसे अमीर भारतीय हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+