Video: मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर ने किए बप्पा के दर्शन, पूरे परिवार के साथ आईं नजर
मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर मुंबई लौटीं मानुषी छिल्लर अपने पूरे परिवार के साथ सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन करने पहुंची। मानुषी को कड़ी सुरक्षा के बीच बप्पा के दर्शन कराए गए।

मुंबई। मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर मुंबई लौटीं मानुषी छिल्लर ने सबसे पहले बप्पा के दर्शन किए। मानुषी अपने पूरे परिवार के साथ मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन करने पहुंची जहां उन्हें कैमरे में कैद कर लिया गया। मानुषी को कड़ी सुरक्षा के बीच बप्पा के दर्शन कराए गए।

एक झलक पाने को उमड़ पड़ा हूजूम
मानुषी शनिवार देर रात मुंबई पहुंची। उनकी एक झलक पाने के लिए वहां लोगों का हूजूम उमड़ पड़ा था। उन्हें इतनी भीड़ से सुरक्षित निकालने के लिए पुलिस को काफी मेहनत करनी पड़ी। मुंबई पहुंचने के बाद मानुषी ने जो पहला काम किया, वो था बप्पा के दर्शन करना।

पूरे परिवार के साथ किए दर्शन
मानुषी अपने माता-पिता और छोटे भाई के साथ दर्शन करने पहुंची। उन्होंने मंदिर के अंदर आधा घंटा बिताया और आरती भी की। इस दौरान मानुषी ने हल्के नीले रंग का लिबा पहना हुआ था जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रहीं थीं।

17 साल बाद जीता मिस वर्ल्ड
मानुषी ने 17 साल बाद मिस वर्ल्ड 2017 का खिताब जीतकर देश का नाम रौशन किया है। 108 देशों कि सुंदरियों को पछाड़ते हुए मिस वर्ल्ड का ताज मानुषी के सिर पर सजा। मिस वर्ल्ड की प्रतियोगिता चीन के सान्या शहर में आयोजित हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications