मिस यूनिवर्स बनने के बाद से पाकिस्तान में मचा है हंगामा, जानिये कौन हैं एरिका रॉबिन...
पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए गर्व की बात है लेकिन पता नहीं क्यों लोग विरोध कर रहे हैं... ये शब्द हैं एरिका के, जिन्होंने हाल ही में मिस यूनिवर्स पाकिस्तान का खिताब जीता है। एक देश के नागरिक के लिए किसी भी प्रतियोगिता को जीतना बड़े गर्व की बात होती है। ब्यूटी पेजेंट की बात की जाए तो ये खिताब जीतना किसी भी महिला के लिए काफी खास होता है। लेकिन हाल ही में मिस यूनिवर्स पाकिस्तान का खिताब अपने नाम करने वाली एरिका रॉबिन के मामले में ऐसा नहीं है। पाकिस्तान के कराची में रहने वाली एरिका ने जबसे ये खिताब जीता है वे आलोचनाओं का सामना कर रही हैं।
पहली पाकिस्तानी महिला एरिका जिन्होंने...
अब वे अगले हफ्ते अल सल्वाडोर में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता के लिए खुद को तैयार कर रही हैं। एरिका मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने वाली पहली पाकिस्तानी महिला हैं। इसके बावजूद लोग उनकी उपलब्धियों से नाराज नजर आ रहे हैं। आइये जानते हैं इसके पीछे का कारण...

इतना बड़ा खिताब अपने नाम कर देश का नाम रोशन करने वाले कारनामे के लिए कोई भी देशवासी खुश ही होगा। लेकिन इसके उलट एरिका के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की जा रही है। धार्मिक स्कॉलर तकी उस्मानी मिस यूनिवर्स का कॉम्पीटीशन रखने वालों के खिलाफ ही कार्रवाई की मांग कर दी।
पाकिस्तानी सीनेटर का ट्वीट
जमात-ए-इस्लामी पार्टी के पाकिस्तानी सीनेटर मुश्ताक अहमद खान ने ट्वीट कर कहा कि पाकिस्तान में इस प्रतियोगिता के आयोजक कौन हैं? ऐसा शर्मनाक काम कौन कर रहा है? इस तरह की आपत्तियों के बाद पाक के कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवर-उल-हक काकड़ ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी से मिस यूनिवर्स का आयोजन करने वालों के खिलाफ जांच के आदेश दे डाले।
पीएम ने प्रतियोगिता को बताया शर्मनाक
आपको जानकर हैरानी होगी कि जहां हर तरफ एरिका की तारीफ हो रही है, वहीं मिस यूनिवर्स पाकिस्तान का खिताब जीतने वाली एरिका को लेकर पीएम ने प्रतियोगिता को ही शर्मनाक बता डाला। पीएम ने इस कॉम्पीटीशन को पाकिस्तानी महिलाओं का अपमान और शोषण करने वाला बताया।
क्या बोलीं मिस यूनिवर्स पाकिस्तान?
वियन न्यूजके मुताबिक एरिका ने बयान देते हुए कहा कि पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए गर्व की बात है लेकिन पता नहीं क्यों लोग विरोध कर रहे हैं। शायद हो सकता है कि मैं मर्दों से भरे कमरे में स्विम सूट पहनकर रैंप वॉक कर रही थी इसलिए ऐसा हो रहा है।
कौन हैं एरिका?
बताते चलें कि 24 साल की एरिका एक पाकिस्तानी मॉडल हैं, जिन्होंने साल 2022 से अपने पेशेवर मॉडलिंग करियर की शुरुआत की थी। मिस यूनिवर्स पाकिस्तान के आयोजन की बात की जाए तो ये दुबई के यूगिन ग्रुप द्वारा करवाया गया था। बीबीसी उर्दू ने यूजिन ग्रुप के हवाले से कहा कि पाकिस्तान की ओर से भी इस प्रतियोगिता के लिए कई आवेदन भेजे गए थे।












Click it and Unblock the Notifications