
सोनिया गांधी के निजी सचिव के खिलाफ दिल्ली में रेप का केस दर्ज, दलित महिला से दुष्कर्म का आरोप : सूत्र
नई दिल्ली, 27 जून: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के निजी सचिव पीपी माधवन के खिलाफ दिल्ली में रेप का केस दर्ज हुआ है। पुलिस शिकायत के अनुसार माधवन पर शादी और नौकरी का झांसा देकर एक दलित महिला से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है। सूत्रों के मुताबिक महिला का पति, जिसकी साल 2020 में मृत्यु हो गई। दिल्ली में कांग्रेस ऑफिस में पार्टी के होर्डिंग लगाने का काम करता था। सूत्रों के अनुसार दिल्ली के उत्तम नगर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।

पीपी माधवन पर आरोप है कि उन्होंने महिला को नौकरी देने के नाम पर कई बार रेप किया। पीड़िता ने निजी सचिव के खिलाफ नौकरी और शादी का झांसा देकर बलात्कार करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने रेप की धारा 376 और जान से मारने की धमकी धारा 506 के तहत केस दर्ज किया है।
14
वर्ष
की
रेप
पीड़िता
को
हाईकोर्ट
ने
दी
25
सप्ताह
के
गर्भपात
की
इजाजत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीड़िता ने 26 जून को ही पुलिस में रेप का केस दर्ज कराया था। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि वो विधवा है और उसका पति कांग्रेस ऑफिस में होर्डिंग लगाने का काम करता था, जिसकी साल 2020 में मौत हो गई थी। महिला ने आरोप है कि पीपी माधवन ने उससे कई बार शारीरिक संबंध बनाए थे। हालांकि माधवन ने महिला के सभी आरोपों को निराधार बताया है।