मीसा भारती बोलीं, '...तब मन किया था कि राम कृपाल यादव के हाथ काट दूं'

Recommended Video

    Lalu Yadav की बड़ी बेटी Misa Bharti को Ram Kripal Yadav पर क्यों आया इतना गुस्सा | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। कभी राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के करीबी रहे राम कृपाल यादव को लेकर मीसा भारती ने विवादित बयान दिया है। मीसा भारती ने कहा कि जब राम कृपाल यादव बीजेपी में शामिल हो रहे थे, उस वक्त ऐसा लग रहा था कि उनका हाथ काट दूं। पटना में 16 जनवरी को एक जनसभा को संबोधित करने के दौरान मीसा भारती ने ये बयान दिया था जिसको लेकर विवाद बढ़ता दिखाई दे रहा है।

    misa bharti says felt like cutting ram kripal yadavs hand on joining bjp

    राम कृपाल यादव लालू यादव के काफी करीबी रहे थे। लेकिन उनके बीजेपी में शामिल होने के बारे में जिक्र करते हुए मीसा भारती ने शब्दों की मर्यादाओं को पीछे छोड़ दिया। राज्यसभा सांसद मीसा भारती ने केंद्रीय मंत्री राम कृपाल यादव को लेकर कहा कि जैसे ही मुझे पता चला कि राम कृपाल यादव बीजेपी में शामिल होने वाले हैं, उस वक्त मेरा मन किया कि उनके हाथ काट दूं।'

    एक जनसभा को संबोधित करते हुए मीसा भारती ने कहा कि राम कृपाल यादव चारा काटते थे। उनके प्रति मन में काफी सम्मान था लेकिन अब सबकुछ खत्म हो गया। जब उन्होंने सुशील मोदी से हाथ मिला लिया, तब मन कर रहा था कि चारा काटने वाली मशीन में उनके हाथ डालकर काट दूं।

    उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनावों में अपनी जीत के प्रति वे आश्वस्त हैं। उन्होंने कहा कि 2014 के चुनाव में उन्हें तैयारी के लिए ज्यादा वक्त नहीं मिला था। बता दें कि राम कृपाल यादव ने सीटों के बंटवारे को लेकर मतभेद के बाद राजद से अलग होने का फैसला किया था। उन्होंंने लालू यादव का साथ छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया था। उन्होंने लोकसभा चुनाव में मीसा भारती को हराया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+