Mirzapur 2 Reaction: कैसी है मिर्जापुर-2 वेब सीरीज, लोगों ने दिए ये रिएक्शन

नई दिल्ली। लोगों में वेब सीरीज मिर्जापुर 2 (Mirzapur 2) को लेकर काफी क्रेज देखा जा रहा है। फैंस करीब दो साल से इसका इंतजार कर रहे थे और आखिरकार उनका इंतजार खत्म हो गया है। शायद ही कभी लोगों को किसी वेब सीरीज को लेकर इतना उत्साहित होते पहले देखा गया हो, जितना मिर्जापुर को लेकर देखा गया है। मिर्जापुर वेब सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो गई है। इसके सीजन 2 में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु, श्वेता त्रिपाठी शर्मा, रसिका दुग्गल, हर्ष शेखर गौड़, अमित सियाल, अंजुम शर्मा, शीबा चड्ढा, मनु ऋषि चड्ढा और राजेश तैलंग अनोखे अंदाज में दिख रहे हैं। दूसरे सीजन में विजय वर्मा, प्रियांशु पेंदौली और ईशा तलवार की एंट्री देखने को मिली है।

Mirzapur 2, social media, social media reaction, web series, Mirzapur 2 Public Reaction, Public Reaction, Mirzapur 2,Amazon Prime Video, Pankaj Tripathi Ali Fazal, Web Series Hindi News, सोशल मीडिया, मिर्जापुर 2, वेब सीरीज, मिर्जापुर 2 वेब सीरीज

इस बीच सोशल मीडिया पर लोगों ने वेब सीरीज को लेकर अपनी राय व्यक्त की है। किसी को ये वेब सीरीज काफी अच्छी लगी तो कुछ लोग इस बार निराश भी हुए हैं। तो चलिए देखते हैं कि इसपर लोगों ने कैसे रिएक्शन दिए हैं-

एक्सेल मीडिया एंड एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित इस क्राइम ड्रामा वेब सीरीज के कुल 10 एपिसोड हैं। ट्रेलर रिलीज होने के बाद से लोग वेब सीरीज की स्ट्रीमिंग को लेकर काफी उत्साहित थे। इसके डायरेक्टर करण अंशुमन और गुरमीत सिंह हैं। इसके पहले सीजन में दिखाया गया था कि केवल कालीन भैय्या की मिजार्पुर में चलती है। उनकी लड़ाई पंडित ब्रदर्स, गुड्डू और बबलू के साथ है। इसका प्रीमियर 16 नवंबर, 2018 को अमेजन प्राइम वीडियो पर आया था।

जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इस सीजन के अंत में दो महत्वपूर्ण किरदार बबलू पंडित (विक्रांत मैसी) और स्वीटी गुप्ता (श्रिया पिलगांवकर) की मौत हो जाती है। अब ये दूसरा सीजन बदले को लेकर बनाया गया है। जिसमें गुड्डू पंडित (अली फजल) और गोलू (श्वेता त्रिपाठी) की जंग कालीन भैया और उनके बेटे मुन्ना त्रिपाठी (दिव्येंदु शर्मा) के साथ होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+