मिर्जापुर-2 के एक्टर प्रियांशु गर्लफ्रेंड वंदना संग करने जा रहे शादी, जानिए कैसे हुई दोनों की मुलाकात
नई दिल्ली। मिर्जापुर-2 सीरीज में अहम किरदार निभाने वाले एक्टर प्रियांशु पेनयुली लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हुए हैं। बेहद शांत स्वभाव का किरदार निभाने वाले प्रियांशु का डॉयलॉग ये भी सही है काफी लोकप्रिय हुआ है। मिर्जापुर में अपने किरदार के लोकप्रिय होने के बाद अब एक्टर जल्द ही शादी की तैयारी कर रहे हैं। अहम बात यह है कि प्रियांशु काफी लंबे समय से गर्लफ्रैंड वंदना जोशी के साथ प्रेम संबंध में हैं और अब वह उनके साथ ही शादी करने जा रहे हैं। हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में प्रियांशु अपने शादी के बारे में खुलकर बात करते हुए कहा कि वह वंदना के साथ काफी लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं और वह इस साल की शुरुआत में ही उनसे शादी करने वाले थे, लेकिन कोरोना के चलते इसे फिलहाल के लिए टाल दिया गया था।

26 नवंबर को शादी
रिपोर्ट के अनुसार प्रियांशु और वंदना इसी साल की शुरुआत में शादी करने वाले थे लेकिन कोरोना के चलते दोनों शादी नहीं कर पाए थे। लेकिन अब एक्टर ने खुद इस बात की जानकारी दी है कि वह 26 नवंबर को वंदना जोशी से शादी करने जा रहे हैं। दोनों की शादी देहरादून में होगी। जबकि दोनों का रिसेप्शन मुंबई में दिसंबर के दूसरे हफ्ते में हो सकता है, जहां कोरोना के चलते तमाम दिशानिर्देशों का पालन करते हुए कार्यक्रम संपन्न होगा।

साल के शुरुआत में होनी थी शादी
अपनी शादी के बारे में बात करते हुए प्रियांशु ने बताया कि हम काफी लंबे समय से इस साल की शुरुआत में शादी के बारे में सोच रहे थे, हालांकि तारीख तय नहीं थी लेकिन तभी कोरोना की महामारी आने की वजह से इसे टालना पड़ा था। एक्टर ने बताया कि यह शादी प्राइवेट होगी और इसमे करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल होंगे। जिसमे 25-25 लोग दोनों ओर से आएंगे। शादी से पहले के कार्यक्रम 25 नवंबर से शुरू हो जाएंगे्। शुक्रवार को हम देहरादून में रिसेप्शन करेंगे। माना जा रहा है को प्रियांशु और वंदना दिल्ली में भी वंदना के होम टाउन में रिसेप्शन करने वाले थे लेकिन कोरोना के चलते फिलहाल इसे टाल दिया गया है।

एक साथ बिताया लंबा समय
प्रियांशु ने बताया कि हम दोनों ने एक साथ मिलकर अच्छा बुरा दोनों समय देखा है। हम दोनों ने एक दूसरे के काम को देखा है और एक साथ लंबा सफर तय किया है। एक साथ एक दूसरे के संघर्ष को भी देखा है। वंदना एक्टर के साथ एक अच्छी डांसर भी हैं। उन्होंने टीवी, थिएटर और दो मुजिकल्स भी कए हैं। वह जल्द ही एक वेब सीरीज करने वाली हैं। प्रियांशु और वंदना 2013 में थिएटर के दौरान एक दूसरे से मिले थे जब वैभवी मर्चेंद ताज एक्सप्रेस म्युजिकली कर रही थीं। दोनों ने एक साथ कुछ शॉर्ट फिल्म में भी काम किया है। प्रियांशु ने स्पोर्ट्स ड्रामा रश्मि रॉकेट की शूटिंग शुरू कर दी है, जिसे आकर्ष खुराना डायरेक्ट कर रहे हैं। एक ड्रामा एक धावक की है जोक गुजरात के कच्छ का है और बतौर एथलीट अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रहा है।
-
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी -
'Exclusive है, पैसे दो सबकुछ देखो', कौन हैं Vishnu Priya जिनके फोटोज ने मचाई तबाही? क्या है Paid Subscription? -
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Ruchi Vira कौन हैं, RSS को 'देश के लिए नासूर' बताने वालीं? Akhilesh Yadav से क्या है 'पावर कनेक्शन'? -
पिता के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल करेंगे शादी? ब्रेकअप के बाद क्या हो गया पैचअप! -
Iran US Ceasefire: 'तुरंत देश छोड़ें भारतीय', सीजफायर के बाद इंडिया की एडवाइजरी, Helpline Number जारी -
Iran US Ceasefire: सीजफायर नहीं, तो बर्बाद हो जाता पाकिस्तान! शहबाज शरीफ के 'नापाक' प्लान का हुआ पर्दाफाश












Click it and Unblock the Notifications