क्विक अलर्ट के लिए
अभी सब्सक्राइव करें  
क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

PICs: खाई में गिरी 8 महीने की गर्भवती महिला, सबने देखा चमत्कार

किले पर पहुंचने के बाद सभी घूमने का काफी आनंद ले रहे थे और फोटो निकाल रहे थे। तभी मजा किरकिरा तब हुआ जब महिला काफी उंचाई से नीचे गिर गई।

By गुणवंती परस्ते
Google Oneindia News

पुणे। 8 महीने की गर्भवती 150 फुट ऊंचाई से गिरकर भी सकुशल बच गई। ये घटना पुणे के सिंहगड किले में चमत्कारी घटना घटी। ये महिला अपने पति के साथ सिंहगड किले में घूमने आई थी। महिला रेलिंग से बाहर निकलकर सेल्फी निकाल रही थी, इतनी में गर्भवती महिला का पैर फिसला और वो सीधे खाई में जा गिरी लेकिन ये चमत्कार ही था कि खाई में नीचे गिरने के बावजूद महिला और पेट में पल रहा उसका बच्चा पूरी तरह से सुरक्षित है।

PICs: खाई में गिरी 8 महीने की गर्भवती महिला, सबने देखा चमत्कार

28 वर्षीय प्रणिता इंगले अपने पति और भाई के साथ सिंहगड किले पर गई थी। किले पर पहुंचने के बाद सभी घूमने का काफी आनंद ले रहे थे और फोटो निकाल रहे थे। तभी मजा किरकिरा तब हुआ जब महिला काफी उंचाई से नीचे गिर गई। इस घटना में महिला की जान भी जा सकती थी। ये भगवान की कृपा ही है जिसमें महिला की जान बच गई।

PICs: खाई में गिरी 8 महीने की गर्भवती महिला, सबने देखा चमत्कार

सिंहगड किले में सेल्फी निकालने में प्रणिता इतनी मग्न थी कि पीछे उसे खाई का अंदाजा ही नहीं रहा। पैर फिसलने के बाद प्रणिता 150 फुट नीचे खाई में गिर गई। लेकिन प्रणिता जहां नीचे गिरी वहां काफी घनी झाड़िया और पेड़ होने की वजह से प्रणिता उसमें ही लटक गई थी। स्थानिक नागरिकों की मदद ड़ेढ घंटे के बाद सकुशल बाहर निकाला गया और तुरंत हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद डॉक्टरों ने बताया कि प्रणिता और उसका बच्चा बिल्कुल सुरक्षित है।

PICs: खाई में गिरी 8 महीने की गर्भवती महिला, सबने देखा चमत्कार

प्रणिता का पति लहू इंगले एक टूर ऑपरेटर है, पिछले हफ्ते ही लहू प्रणिता को गोवा घूमने ले गया था। गोवा से वापस लौटने के बाद प्रणिता के भाई सुरेश जगताप को मिलने के लिए पुणे रुके हुए थे। उसके बाद घूमने के लिए सिंहगड किले गए थे। सिंहगड किले में लैंड स्लाइडिंग का खतरा होने की वजह से गाड़ियों का आना-जाना मना किया गया है। इसलिए गाड़ी नीचे ही पार्क करके पैदल किले में गए थे। आधे घंटे में किले में पहुंच गए थे। किले में पहुंचने के बाद फोटो निकालते समय अचानक प्रणिता का पैर फिसल गया और वो नीचे खाई में गिर गई। नागरिकों को मदद के लिए आवाज लगाई और नागरिकों के मदद से तुरंत प्रणिता को बाहर निकाला गया।

<strong>Read more: VIDEO: पति ने पत्नी पर किया खूनी हमला, लोगों का बनाया गया वीडियो वायरल</strong>Read more: VIDEO: पति ने पत्नी पर किया खूनी हमला, लोगों का बनाया गया वीडियो वायरल

Comments
English summary
Miracle happen with Woman and her womb
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X