नाबालिग लड़की के शरीर पर जबरन बनवाया गया जयललिता का टैटू

नयी दिल्ली (ब्यूरो)। चेन्नई में एक टैटू को लेकर राजनीतिक गलियारे में हड़कंप मचा है। जी हां यह टैटू ऐसा-वैसा नहीं बल्कि तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता का है जिसे जबरन एक लड़की के शरीर पर गुदवाया गया है। इस मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को शिकायत भेजी गई है। इस शिकायत में एआईएडीएमके के नेताओं पर सख्त कार्रवाई किए जाने की बात कही गई है जिन्होंने लड़की को जबरन टैटू बनवाने के लिए बाध्य किया।

Minor girl forced to get Jayalalithaa's tattoo on her hand?
जानकारी के मुताबिक मामला 23 फरवरी का है जिस दिन जयललिता का जन्मदिन मनाया जा रहा था। मीडिया चैनलों के हवाले से चेंज इंडिया नाम की एनजीओ ने मानवाधिकार आयोग को याचिका भेजी है। याचिका में मांग की गई है कि राजनीतिक कार्यक्रम में बच्चों का शोषण रोका जाए, साथ ही सरकार से भी इस संदर्भ में जरूरी दिशा-निर्देश बनाने की मांग की गई है।

मामले की सफाई में एआईएडीएमके के प्रवक्ता ने कहा कि लड़की को किसी ने भी उसे टैटू बनवाने के लिए बाध्य नहीं किया और उसने अपनी मर्जी से टैटू बनवाया। आपको बताते चलें कि जयललिता के जन्मदिन पर 1000 से भी ज्यादा लोगों ने अपनी कलाई पर उनका नाम और तस्वीरें वाले टैटू गुदवाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+