अब पूरी यात्री क्षमता से साथ उड़ेंगी फ्लाइट, सरकार ने 18 अक्टूबर से दी अनुमति

नई दिल्ली, 12 अक्टूबर: कोरोना वायरस के नए मामलों में लगातार हो रही गिरावट के बाद नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एयरलाइंस कंपनियों को बड़ी राहत दी है। पहले जहां एयरलाइंस को यात्री क्षमता 85 फीसदी तक बढ़ाने की अनुमति दी गई थी, वहीं अब मंगलवार को उसको हटा लिया है। यानी कि अब फ्लाइट में बिना किसी क्षमता प्रतिबंध के यात्री सफर का आनंद ले पाएंगे।

airport

यात्री पाबंदी 18 अक्टूबर से खत्म

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने 18 अक्टूबर से घरेलू हवाई संचालन को बिना किसी क्षमता प्रतिबंध के बहाल करने की अनुमति दी है, जिसके बाद ये साफ हो गया है कि अब घरेलू उड़ानों में यात्रियों की क्षमता को लेकर लगी पाबंदियां 18 अक्टूबर से पूरी तरह से खत्म हो जाएंगी। बता दें कि इससे पहले एयरलाइंस को यात्री क्षमता 85 फीसदी तक बढ़ाने की अनुमति दी थी, जिसको अब हटा लिया गया है।

फ्लाइट्स पर लगा था दो महीने का ब्रेक

आपको बता दें कि 1 जून से 5 जुलाई के बीच यह सीमा महज 50 फीसदी थी, जिसको कोरोना की दूसरी लहर के बाद वायरस के कम होने के चलते धीरे-धीरे बढ़ाया गया था। वहीं अब कोरोना वायरस की कमी के मद्देनजर सरकार ने पूरी तरह से इस नियम को बदल दिया है।

अब फिर से 100 फीसदी होगी बुकिंग

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने मंगलवार को बतााय कि अब घरेलू एयरलाइंस अब क्षमता प्रतिबंधों के बिना यात्री उड़ानें संचालित कर सकती हैं, जिसका मतलब है कि वे अब सभी उपलब्ध सीटों में से 100 प्रतिशत बुक कर सकती हैं। इसी के साथ एयरलाइंस और एयरपोर्ट संचालकों को मंत्रालय ने कहा कि वे सुनिश्चित करें कि कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए दिशा-निर्देशों की सख्ती से पालन हो। याद रहे कि सरकार ने दो महीने के ब्रेक के बाद पिछले साल मई में घरेलू उड़ान का संचालन फिर से शुरू किया था।

Recommended Video

    Air India 68 साल बाद फिर Tata की हुई, क्या बोले Ratan Tata ? | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+