राज बब्बर ने हार का ठीकरा बड़े कांग्रेसी नेताओं पर फोड़ा

राज बब्बर ने कहा है कि कांग्रेस शासन के मंत्री ही पार्टी की बुरी हार के लिये जिम्मेदार हैं। नेताओं का खराब व्यवहार और अहंकार ही उन्हें ले डूबा। राज बब्बर ने आगे कहा कि जनता के सामने पार्टी की छवि इतनी खराब हो गई थी कि उससे ऊपर उठना हर किसी के लिये मुश्किल हो गया।
सोनिया गांधी और राहुल गांधी की भूमिका पर सवाल पूछे जाने पर राज बब्बर ने कहा कि इन दोनों के सपोर्ट की पार्टी को सख्त जरूरत है।
बब्बर से पहले बराड़
हम आपको बताना चाहेंगे कि राज बब्बर से ठीक पहले कांग्रेसी नेता जगमीत सिंह बराड़ ने कहा था कि सोनिया और राहुल को दो साल का विराम लेना चाहिये। हालांकि बाद में बराड़ अपने बयान से पलट गये और कहा कि उनके कहने का तात्पर्य सिर्फ पार्टी की नींव मजबूत करने से था।












Click it and Unblock the Notifications