यूक्रेन में गोली से घायल हुए हरजोत सिंह सोमवार को आएंगे भारत, वीके सिंह ने दी जानकारी
नई दिल्ली, 06 मार्च: रूस और यूक्रेन के बीच भयानक जंग जारी है। यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूसी सैनिक लगातार मिसाइलों और गोलियों से हमला कर रहे हैं। ऐसे में कीव में चल रही गोलियों की चपेट में आकर भारतीय छात्र हरजोत सिंह घायल हो गए थे, जिसके बाद उन्होंने अस्पताल के बेड से घायल अवस्था में भारत सरकार से बचाने हुए वतन वापसी की गुहार लगाई थी, जिसके बाद अब हरजोत सिंह 'ऑपरेशन गंगा' के तहत सोमवार को भारत लौट रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने रविवार को ट्वीट करते हुए जानकारी दी कि यूक्रेन की राजधानी कीव में जिस छात्र को गोली मारी गई थी, वह हरजोत सिंह सोमवार को भारत आ रहे हैं। वीके सिंह ने अपने ट्वीट में लिखा कि, "हरजोत सिंह वह भारतीय हैं, जिन्हें कीव में युद्ध के दौरान गोली लग गई थी। अफरातफरी में इनका पासपोर्ट भी गुम गया था। यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हरजोत कल भारत हमारे साथ पहुंच रहे हैं। आशा है घर के खाने और देखभाल के साथ शीघ्र स्वास्थ्य हो जाएंगे।"
पंजाब के हरजोत सिंह कार से यूक्रेन के वेस्टर्न बॉर्डर की तरफ जा रहे थे, ताकि उनकी भारत में हो सकें। इसी दौरान कीव से ल्वीव सिटी के रास्ते में उन्हें पिछले महीने गोली मार दी गई थी।
कीव सिटी अस्पताल से हरजोत सिंह ने घायल हालात में एक वीडियो जारी कर भारत सरकार से मदद मांगी थी, जिसमें उन्होंने बताया था कि उनके कंधे और सीने में गोली लगी थी और पैर भी फ्रैक्चर हो गया।












Click it and Unblock the Notifications