महाराष्ट्र: पुणे में वाटर टैंकर और मिनी बस में भिड़ंत, 7 लोगों की मौत, 7 अन्य घायल
नई दिल्ली। महाराष्ट्र के पुणे में एक भीषण हादसा हुआ है। यह हादसा पुणे में लोनीकंद के पास हुआ है। हादसे में एक मिनी बस और एक वाटर टैंकर की भिड़ंत हो गई है। इस दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गई है, जबकि सात अन्य लोग घायल हैं। घायलों को पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वाटर टैंक से मिनी बस की इस भिड़ंत में मिनी बस के परखच्चे उड़ गए। तस्वीरें देखकर ही समझ आ रहा है कि यह हादसा कितना भयानक रहा होगा।














Click it and Unblock the Notifications