बॉलीवुड हस्तियों का वीडियो शेयर कर बुरे फंसे ये अकाली नेता, मिलिंद देवड़ा ने दिया करारा जवाब
नई दिल्ली। शिरोमणि अकाली दल के विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा के एक ट्वीट पर विवाद खड़ा हो गया है। उन्होंने एक ट्वीट के जरिए एक वीडियो शेयर किया जिसमें बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां दिखाई दे रही है। इस वीडियो में उन्होंने अभिनेताओं पर 'ड्रग के नशे में धुत' होने का आरोप लगाया। अब इस वीडियो पर कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।
मिलिंद देवड़ा ने मनजिंदर सिंह के ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए कहा है कि उन्हें माफी मांगनी चाहिए। मिलिंद ने लिखा कि मेरी पत्नी भी उस पार्टी में मौजूद थी। वहां कोई भी नशे की हालत में नहीं था। इसलिए झूठ फैलाना बंद करें और जिन लोगों के बारे में आप नहीं जानते उन्हें ब्लेम भी न करें। मुझे आशा है कि आप इसके लिए माफी मांगने का साहस दिखाएंगे।
दरअसल बॉलीवुड प्रोड्यूसर करण जौहर ने कुछ दिन पहले एक पार्टी आयोजित की थी, जिसमें बॉलीवुड समेत कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई। इस पार्टी का एक वीडियो करण जौहर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया जिसमें सितारे मस्ती करते नजर आ रहे थे।
लेकिन अब शिरोमणि अकाली दल के विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने इस वीडियो को अपने ट्विटर एकाउंट से शेयर करते हुए तंज कसा था। लेकिन अब उनका तंज उल्टा पड़ गया है। इस वीडियो में दीपिका पादुकोण, रणबीर कपूर, मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर, विक्की कौशल और शाहिद कपूर नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें- केआरके को मिली जान से मारने की धमकी, माफिया भाइयों की तस्वीर शेयर कर अमित शाह से मांगी मदद