क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

संजय निरुपम की जगह मिलिंद देवड़ा बनाए गए मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष

Google Oneindia News

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले मुंबई कांग्रेस में पार्टी आलाकमान ने बड़ा बदलाव किया है। मिलिंद देवड़ा को मुंबई कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाया गया है। अभी तक संजय निरुपम मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। सोमवार को पार्टी महासचिव और सांसद केसी वेणुगोपाल की तरफ से पत्र जारी करके मिलिंद देवड़ा की नियुक्ति को लेकर घोषणा की गई। कांग्रेस पार्टी ने इसी के साथ उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की है। इसमें संजय निरुपम को मुंबई नॉर्थ वेस्ट से टिकट दिया गया है।

निरुपम की जगह मिलिंद देवड़ा बनाए गए मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष

निरुपम की जगह देवड़ा को बड़ी जिम्मेदारी

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी लगातार नई रणनीति बना रही है। इसी के मद्देनजर पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने मिलिंद देवड़ा को मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। देवड़ा मौजूदा मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरुपम की जगह लेंगे। कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने पत्र जारी करके इस बात की जानकारी दी है। इस पत्र में संजय निरुपम के अध्यक्ष पद के दौरान कार्यों की तारीफ भी की गई है।

<strong>इसे भी पढ़ें:- लोकसभा चुनाव से पहले लालू की पार्टी को बड़ा झटका, RJD की प्रदेश अध्यक्ष BJP में शामिल </strong>इसे भी पढ़ें:- लोकसभा चुनाव से पहले लालू की पार्टी को बड़ा झटका, RJD की प्रदेश अध्यक्ष BJP में शामिल

कांग्रेस ने जारी उम्मीदवारों की एक और सूची, निरुपम को मिला टिकट

इस बड़े बदलाव के साथ ही कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा उम्मीदवारों की नई सूची जारी की है। जिसमें संजय निरुपम को मुंबई नॉर्थ वेस्ट से टिकट दिया गया है। इस सूची में महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल के 26 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है। इसमें महाराष्ट्र से संजय निरुपम को ही टिकट दिया गया है। इनके अलावा पश्चिम बंगाल से 25 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कांग्रेस पार्टी ने किया है।

ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए जारी की उम्मीदवारों की सूची

महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल के लिए लोकसभा उम्मीदवारों की सूची जारी करने के साथ-साथ कांग्रेस ने ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए भी 4 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। जिसमें राउरकेला, पतंगढ़, उदयगिरी और हिंजली विधानसभा सीट शामिल हैं।

<strong>इसे भी पढ़ें:- लोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस को कटिहार सीट मिलने की इनसाइड स्टोरी </strong>इसे भी पढ़ें:- लोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस को कटिहार सीट मिलने की इनसाइड स्टोरी

Comments
English summary
Milind Deora has been appointed President of Mumbai Regional Congress Committee Sanjay Nirupam
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X