मध्य प्रदेश: ग्वॉलियर में क्रैश हुआ इंडियन एयरफोर्स का मिग-21, दोनों पायलट पूरी तरह सुरक्षित
Recommended Video
Gwalior में MiG-21 crash, दोनों pilots सुरक्षित । वनइंडिया हिंदी
ग्वॉलियर। मध्य प्रदेश के ग्वॉलियर में इंडियन एयरफोर्स (आईएएफ) का ट्रेनर एयरक्राफ्ट मिग-21 क्रैश हो गया। बुधवार को हुए इस हादसे में दोनों पायलट पूरी तरह से सुरक्षित हैं। दोनों पायलट में से एक ग्रुप कैप्टन और एक स्क्वाड्रन लीडर रैंक का है और दोनों ही क्रैश के समय कूदने में सफल रहे। बताया जा रहा है कि एयरक्राफ्ट सॉर्टी पर था जब यह हादसा हुआ। क्रैश हुआ मिग-21 कीचड़ में जा गिरा था। फिलहाल एयरफोर्स की तरफ से मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। एयरक्राफ्ट सुबह 10 बजे करीब क्रैश हुआ है। बताया जा रहा है कि जिस जगह पर यह हादसा हुआ है वह भिंड जिले में आता है।













Click it and Unblock the Notifications