Microsoft Outage: एयरपोर्ट पर यात्रियों के लिए फूड का प्रबंध, उड्डयन मंत्री ने की यात्रियों के धैर्य की सराहना
Microsoft Outage: माइक्रोसॉफ्ट क्लाउड आउटेज के चलते भारत समेत दुनियाभर की एयरलाइंस की सेवाएं प्रभावित हुई हैं। एयरपोर्ट पर बड़ी सख्या में यात्रियों को गंतव्य के लिए प्रतीक्षा करनी पड़ रही है। ऐसे में हवाई अड्डे पर यात्रियों के आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू ने अपनी फ्लाइट के लिए प्रतीक्षा कर रहे यात्रियों के बैठने के लिए अतिरिक्त जगह, पानी और भोजन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।
दुनियाभर के देशों में हवाई अड्डों पर फ्लाइट्स में देरी के चलते यात्रियों को असुविधा का समाना करना पड़ रहा है। यह स्थिति Microsoft क्लाउड आउटेज के कारण है। स्थिति ये है कि कई एयरलाइंस की उड़ानें प्रभावित हो रही हैं, विमान खड़े हो गए और दिल्ली और मुंबई हवाई अड्डे पर फ्लाइट्स का संचालन प्रभावित हुआ।

ऐसे में एक्स पर एक पोस्ट में एयरलाइंस ने बयान जारी कर स्थिति स्पस्ट की है। दिल्ली एयरपोर्ट ने कहा, "वैश्विक आईटी मुद्दे के कारण, दिल्ली हवाई अड्डे पर कुछ सेवाएं अस्थायी रूप से प्रभावित हुईं। हम अपने यात्रियों को असुविधा कम करने के लिए अपने सभी हितधारकों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि वे फ्लाइट्स के बाद में अपडेट जानकारी के लिए एयरलाइन के संपर्क में रहें।"
वहीं स्थिति को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। एक बयान में नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू ने यात्रियों के धैर्य के सराहना की। उन्होंने कहा, "मैंने हवाई अड्डे के अधिकारियों और एयरलाइंस से प्रभावित यात्रियों के बैठने के लिए अतिरिक्त जगह और भोजन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। हम आपकी चिंताओं को समझते हैं और आपकी सुरक्षित और तेज यात्रा सुनिश्चित करने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं। आपके धैर्य और सहयोग की अत्यधिक सराहना की जाती है।"












Click it and Unblock the Notifications